रायपुर – अपनी गर्लफ्रेंड संग घूमते देख युवक का पारा चढ़ा सातवें आसमान पर, मॉडल की चाकू गोदकर हत्या

राजधानी रायपुर चाकूबाजी की घटनाएं अब आम हो गई है। दहशतगर्दों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें किसी का खौफ नहीं है। रायपुर शहर में एक बार फिर खमतराई थाना इलाके में हत्या का मामला सामने आया है। सन्यासीपारा में एक मॉडल का मर्डर कर दिया गया। चाकू से गोदकर युवक को मौत के घाट उतार दिया।
Read Also – रिश्ते हुवे तार तार, लोहे के दरवाजे से बांध पति ने ही दोस्तों संग किया गैंगरेप
मिली जानकारी के मुताबिक, मॉडल का नाम एम साईं है जिसकी उम्र 25 साल है। पुलिस ने बताया कि मॉडल एम साई हत्यारे की गर्लफ्रैंड के साथ घूम रहा था, जिसे लेकर देर रात विवाद हुआ और इसी दौरान आरोपी ने चाकू मारकर साई की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम सहित FSL की टीमें पहुँची है और मामले कि जांच में जुट गई।
Read Also – दोस्त ने भरी दी युवक के प्राइवेट पार्ट में एयरप्रेशर से हवा, युवक पहुंचा आईसीयू में, दाल सुखाने वाले कम्प्रेशर का नोजल इंटरनल पार्ट में लगा भरी हवा
हालांकि घटना के कुछ समय बाद ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ़्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मॉडल उसकी गर्लफैंड के साथ घूम रहा था जो उसे रास नहीं आया और गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।




