पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में ज़िला बल के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक जवानों ने 8 लाख का इनामी नक्सली मार गिराया है। मुठभेड़ में मारा गए माओवादी एक्शन टीम कमांडर के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में मारे गए माओवादी का नाम सायबो है। इसके साथ ही घटनास्थल से पिस्टल, राउंड, तीर बम और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। एसपी कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है।
पूरा मामला कुटरू थानाक्षेत्र का है। बता दें कि इनामी नक्सली सायबो कुटरू, फरसेगढ़, बेदरे और भोपालपटनम में कई अपराधों को अंजाम दे चुका है। पुलिस के मुताबिक कई दिनों से सायबो की तलाश की जा रही थी। कल सर्चिंग पर निकली पुलिस टीम पर सायबो और उसके साथियों ने गोलियां चलाई जिसके जवाबी फायरिंग में सायबो मारा गया है। क्षेत्र में सर्चिंग जारी है




