Masik Rashifal January 2021 – कैसा होगा नए साल का पहला महीना आपके लिए, जानिए मासिक राशिफल
Masik Rashifal मासिक राशिफल जनवरी 2021 Monthly Horoscope January 2021 : Monthly Rashifal (January 2021 Horoscope in Hindi): जानिए इस महीने आपका राशिफल कैसा रहेगा। आपके सितारे क्या कहते हैं। किन जातकों की किस्मत खुलेगी। Read free monthly horoscope, astrology and predictions in Hindi. (Horoscope in Hindi)
मेष – मेष राशि के जातकों के लिए नए साल का पहला महीना अच्छा बीतेगा। इस महीने आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ यात्रा पर जाएंगे। नया काम शुरू कर सकते हैं। आपके घर में धार्मिक आयोजन होगा। इस महीने आपका ज्यादा खर्च होगा। परिवार के किसी बुजुर्ग की तबियत खराब हो सकती है। आपको भी अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी। संतान पक्ष की उन्नति होगी। व्यवसाय अच्छा चलेगा। धन लाभ के कई मौके आएंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। आपको नए काम से लाभ हो सकता है। बोलचाल के दौरान सतर्क रहें। गोपनीय चर्चा किसी से न करें। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। आप धर्म-कर्म के कार्य करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करेंगे। कुछ तनाव के अवसर भी आ सकते हैं।
वृषभ – इस महीने वृषभ राशि के जातकों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आप इस महीने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए प्लान बना सकते हैं। आपके फैसले में परिवार के लोगों की रजामंदी रहेगी। जिनकी सगाई हो चुकी है उनकी शादी की तारीख तय हो सकती है। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाएंगे। इस महीने अपने साझेदारों के व्यवहार पर नजर रखें। अपरिचित से लेनदेन आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस महीने आपका खर्च अधिक होग। हालांकि बचत करने के लिए आप लगातार प्रयास करेंगे। किसी मित्र से काफी दिनों के बाद मुलाकात होगी। दफ्तर में सहयोगियों के साथ मधुर संबंध रहेंगे। आपका इस महीने किसी रिश्तेदार से विवाद भी हो सकता है। बुजुर्गों का ख्याल रखना होगा। जीवनसाथी की तबियत को लेकर चिंतित रहेंगे। युवाओं को लाभ होगा। छात्रों को इस महीने कामयाबी मिलेगी, साथ ही काफी परिश्रम करना पड़ेगा।
मिथुन – इस महीने आपको कामयाबी मिलेगी। आपकी सफलता से सभी खुश रहेंगे। सामाजिक रूप से सराहना होगी। आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपका काम आगे बढ़ेगा। आपको इस महीने सेहत को लेकर जागरूक रहना होगा। इलाज में खर्च ज्यादा होगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।आपको परिवार के साथ यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। आपके प्रयास से परिवार की दिक्कत दूर होगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। आप रूझान आध्यात्मिकता की ओर होगा। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। किसी मामले को लेकर आपको इस महीने कुछ तनाव भी हो सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य पूरे होंगे। आपको पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जाना पड़ सकता है। दफ्तर में जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। जोखिम से जुड़े कार्य के दौरान सतर्क रहें। चोट लगने की आशंका है।
कर्क – यह महीना आपके लिए मिला जुला रहेगा। आपको जहां एक ओर कामयाबी मिलेगी। वहीं सेहत संबंधी दिक्कत के कारण आप परेशान रहेंगे। इलाज में आपका ज्यादा खर्च होगा। आपका व्यवसाय सामान्य रहेगा। इस महीने आपको कुछ घाटा हो सकता है। किसी को कर्ज देने से पहले अच्छी तरह से विचार कर लें। आपको ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। आपके व्यवहार में इस महीने तल्खी ज्यादा रहेगी। आप अपनी ज्यादातर जिम्मेदारी पूरा कर पाने में असफल रह सकते हैं। शासकीय कार्य पूरे होंगे। नया व्यवसाय शुरू करने के पहले अपने परिवारवालों से सलाह-मशविरा जरूर कर लें। छात्रों को कामयाबी मिल सकती है। छात्रों को विशेषज्ञों से सलाह मिलेगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। दंपत्तियों के बीच इस महीने कई बार विवाद हो सकता है। आपको अपने परिवार के बुजुर्गों का ख्याल रखना होगा। खानपान का ध्यान रखें। जोखिम न लें। जुआ, लाटरी जैसे बुरे कामों से दूर रहें।
सिंह – नए कार्य मेें लाभ होगा। आपकी परेशानी इस महीने दूर होगी। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। इस महीने आपको अनजान लोगों से सावधान रहना होगा। आपका काम आगे बढ़ेगा। परिवार के लोगों से आपको इस महीने काफी मदद मिलेगी। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। आप सामाजिक कार्यों के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अपने जीवनसाथी के लिए उपहार खरीदेंगे। बुद्धिजीवियों से मुलाकात के बाद आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन परिलक्षित होगा। आपकी ज्यादातर जिम्मेदारी पूरी होगी। इस महीने आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। आपके स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कार्यों को टालने का प्रयास न करें। आलस्य से बचें। उधार दी गई रकम वापस मिलने की उम्मीद है। नए काम से लाभ होगा। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। जरूरी कार्य परिवार के लोगों के साथ मिलजुलकर पूरा करेंगे।
कन्या – कन्या राशि के जातकों को इस महीने किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार से तनाव बढ़ेगा। आपकी तबियत बिगड़ सकती है। सामाजिक कार्य पूरे कर पाएंगे। शासकीय कामों के होने में विलंब होगा। नौकरी परिवर्तन करने पर विचार कर सकते हैं। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। दफ्तर में किसी से विवाद हो सकता है। आपको पारिवारिक संपत्ति मिल सकती है। कार्य में उन्नति होगी। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। जीवनसाथी की तबियत खराब हो सकती है। खर्च ज्यादा होगा। अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। गुस्से पर काबू रखना होगा। इस महीने आप किसी कानूनी दिक्कत में फंस सकते हैं। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। दिनचर्या में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। प्रभु की आराधना करेंगे। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर जरूरी फैसले न करें।
तुला – इस महीने आपको बड़ी सफलता मिलेगी। आपका का तीव्र गति से आगे बढ़ेगा। आप बेहद सकारात्मक रहेंगे। आपके व्यवहार से सभी प्रसन्न रहेंगे। आपकी दिक्कतें दूर होंगी। परिजनों का साथ आपको मिलेग। आपका तनाव दूर होगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगा। आपके सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। आप अपने काम को आगे बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। कारोबार अच्छा चलेगा। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। आप घूमने के लिए जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नौकरीपेशा का ट्रांसफर हो सकता है। इस महीने आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। इस महीने सगे संबंधियों और दोस्तों से मुलाकात होगी। सामाजिक जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। घर में धार्मिक आयोजन होंगे। दान करेंगे। जरूरतमंद की सहायता कर सकते हैं। छात्रों की समस्या का हल निकल सकता है। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। बुजुर्गों का ख्याल रखें।
वृश्चिक – इस महीने आपकी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। आपके लिए यह महीने लाभदायक साबित हो सकता है। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। जोखिम ले पाएंगे। काम का दबाव इस महीने कुछ कम रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की किसी से अनबन हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं। कार्य आगे बढ़ेगा। व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। खानपान का ध्यान रखना होगा। बुजुर्गों की सेहत ठीक रहेगी। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। इस महीने आपको आमदनी के नए अवसर मिलेंगे। सामाजिक कार्यों की पूरा करेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे। आपकी दोस्तों से मुलाकात होगी। बोलचाल के दौरान सावधान रहें। अनर्गल शब्दों का इस्तेमाल न करें। फील्ड में कम करने वालों को नए मौके मिलेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आप सकारात्मक रहेंगे। शासकीय कार्य पूरे होंगे। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे।
धनु – इस महीने आपको सफलता मिलेगी। दफ्तर में जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। पूजापाठ में रुचि जागृत होगी। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। रुके कामों में गति आएगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुसंगति से हानि होगी। किसी तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यस्तता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में निवेश लाभ देंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी न करें। उत्साह रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। रूका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। बेरोजगारी दूर होगी। अपने विरोधियों से सावधान रहें। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। नया कार्य करने के लिए समय अनुकूल है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी की बात से ठेस पहुंच सकती है। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। सुख के साधन जुटेंगे।
मकर – पारिवारिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में मजबूती रहेगी। अचानक कोई दिक्कत हो सकती है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। लाभ होने की संभावना है। आपमें आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। बेहद सकारात्मक रहेंगे। आर्थिक प्रगति के भी अच्छे मौके मिलेंगे। इस महीने आप कुछ अनावश्यक खर्च कर सकते हैं। आपका मन-मस्तिष्क बेहद शांत रहेगा। आपका प्रभु की आराधना में मन लगेगा। किसी योजना में निवेश के प्रस्ताव मिल सकते हैं। इस महीने नया काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक दिक्कतें दूर हो सकती हैं। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा। विरोधियों की हरकतों से सावधान रहें। बुद्धिजीवियों का साथ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई योजना बन सकती है। किसी अनजान पर भरोसा न करें। सेहत का ध्यान रखें। कुंवारों के लिए इस महीने रिश्ते की सूचना मिल सकती है।
कुंभ – परिवार के बुजुर्गों के साथ पूरा सामंजस्य बना रहेगा। किसी भी फैसले को लेते समय पूरी पड़ताल कर लें। आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी। किसी जरूरी काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। उन्नति के रास्ते खुलेंगे। इस महीने छात्रों का ज्यादा मेहनत करनी होगी। आपकी परेशानियां दूर होंगी। व्यवसाय में नए मौके सामने आएंगे। व्यवसायिक यात्रा के अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस महीने आपके लगभग सभी काम पूरे होंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपको अपनी जिम्मेदारी निभाने में इस महीने ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। आफिस में कुछ मौकों पर विवाद हो सकता है। लेकिन आप अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। आप सकारात्मकता से परिपूर्ण रहेंगे। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे।जमीन जायदाद से जुड़े कार्य पूरे होंगे।
मीन – जीवनसाथी के सेहत की चिंता बनी रहेगी। खुद के स्वास्थ्य की समस्या को भी ध्यान देने की जरूरत है। कारोबार को लेकर नई योजना बनेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। कष्ट, भय, रोग, चिंता व तनाव हावी रह सकते हैं। रुका हुआ पैसा हासिल करने में दिक्कत होगी। नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। इस महीने व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। परिवार की आमदनी में वृद्धि होगी। विवाद न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। छात्रों को खुशखबरी मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भूमि व भवन आदि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुंवारों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। अनजान लोगों से इस महीने दूरी बनाकर रखें, आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।



