
नक्सलियों की एक बार फिर कायराना करतूत सामने आई है. सुकमा जिले के कोंटा के पास एक जेसीबी मशीन में आगजनी कर दी. नक्सलियों ने यह घटना कोंटा के मुरलीगुड़ा के पास अंजाम दिया है। नक्सलियों ने तीन मजदरों की जमकर पिटाई की. इसके बाद एक ट्रैक्टर भी अपने साथ ले गए. बताया जा रहा है कि निजी खेत के कार्य में ट्रैक्टर और जेसीबी लगा था। घटना की पुष्टि कोंटा एसडीओपी ने की है.




