6000mAh की बैटरी के साथ जबरदस्त स्मार्टफोन है Redmi 9 Power, इतनी है कीमत
मोबाइल कंपनियां भी अब एक से बढ़कर एक ,नए और एडवांस्ड फीचर्स वाले मोबाइल फोन्स लेकर आ रही है , इस लॉन्चिंग इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दिखाया गया। Redmi 9 Power स्मार्टफोन 10,000 रुपये की रेंज में लॉन्च हो सकता है. ये फोन सिर्फ Amazon के जरिए ही खरीदा जा सकेगा।
जानकारी अनुसार Xiaomi आज अपना नया स्मार्टफोन Redmi 9 Power भारत में लॉन्च करने जा रही है. ये फोन दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. इस लॉन्चिंग इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग आप कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं. Redmi 9 Power 6000mAh की बैटरी और 48MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है. ये फोन Redmi Note 9 4G का ही रिब्रांडेड वर्जन माना जा रहा है।
Redmi 9 Power स्मार्टफोन 10,000 रुपये की रेंज में लॉन्च हो सकता है. ये फोन सिर्फ Amazon के जरिए ही खरीदा जा सकेगा. वहीं Redmi के अपकमिंग फोन के लिए एक कंपनी की वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट भी बनाई गई है वही इस फोन की लॉन्चिंग से पहले इसके स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं जिनके मुताबिक ये माना जा रहा है कि Redmi 9 Power दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश हो सकता है. इस फोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ 6.67 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080×2,340 पिक्सल होगा. यह फोन Qualcomm Snapdragon 662 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।
आपको बता दे भारत में Redmi 9 Power का मुकाबला Moto E7 Plus से होगा. इस फोन में एचडी+ रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.5-इंच का डिस्प्ले दी गई है, जिसके ऊपर वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है. ये फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से लैस है. फोन में 4 जीबी रैम दी गई है. फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर फीचर दिया गया है. इसकी कीमत 9,499 रुपये है।
इसके अलावा Redmi 9 Power के कैमरे की बात करें तो इसके रियर में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. इसका प्राइमरी कैमरा 48MP और 8MP के साथ 2MP का कैमरा दिया जा सकता है. इसमें मैक्रो फोटोग्राफी के लिए 2MP का दूसरा कैमरा सेंसर दिया जा सकता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. फोन को पावर देने के लिए 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसे 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।



