सरसों तेल हुआ महंगा, आलू-प्याज के दाम गिरे, जानें बाजार के अपडेट
नया आलू आने से अब इसकी कीमत काबू में आने लगी है। पिछले पांच दिनों में आलू का भाव 40 रुपये किलो के नीचे आ गया है। वहीं, प्याज के तेवर भी नरम हुए हैं। हालांकि किचन का बजट अब सरसों तेल समेत सभी खाद्य तेलों में आई महंगाई बिगाड़ रही है। मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक गेहूं के भाव में 7 फीसद की गिरावट आई है। इससे गेहूं सस्ता होकर 26.92 रुपये प्रति किलो पर आ गया है।
यह भी पढ़ें –3 करोड़ रुपये बार की गर्लफ्रेंड पर खर्च कर दिए इस शख्स ने, यहां से उड़ाता था पैसे
वहीं खुदरा बाजार में आटा भी 31.14 रुपये प्रति किलो से 28.57 रुपये तक आ चुका है। चावल के रेट में भी गिरावट हुई है। वहीं चना, उड़द दाल, अरहर, मूंग और मसूर का दाल सस्ता हुआ है।उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक 6 दिसंबर को देश के खुदरा बाजारों में आलू का औसत मूल्य 42.88 रुपये था, जो अब घटकर 36.62 रुपये हो गया है। वहीं प्याज अब करीब 50 रुपये से 44 रुपये पर आ गया है। टमाटर अभी भी लाल है और इसके भाव में करीब 6 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। इसी अवधि में खुली चाय में करीब 5 फीसद की बढ़त हुई है। 228.86 रुपये किलो से यह 239 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें – एसआई को पत्नी ने महिला आरक्षक संग पकड़ा रंगरेलियां मनाते फ्लैट में फिर महिला आरक्षक को जमकर धुना
मूंगफली को छोड़ सभी तेलों के चढ़े दाम
इन 5 दिनों में अधिकतर खाद्य तेलों के भावों में तेजी देखी गई। पैक पाम तेल 100 रुपये से 1092 रुपये, सूरजमुखी तेल 123 से 127 और सरसों तेल 133 से 137 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। मूंगफली तेल की कीमतों में ढाई फीसद की गिरावट आई है।


