14 December 2020 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशाये, आज कैसा बीतेगा दिन, जानिये आज का राशिफल
किसी दुर्घटना से चोट लगने की आशंका है। किसी से विवाद हो सकता है। बिना वजह चिंता तथा तनाव में रहेंगे। जरूरी काम न हो तो यात्रा को टाल दें।
आज का राशिफल 14 दिसंबर 2020, Aaj Ka Rashifal 14 December 2020, : आज दिन सोमवार 14 दिसंबर 2020 को आपका राशिफल Today’s Horoscope in Hindi, कैसा रहेगा। 14 दिसंबर 2020 का राशिफल,
मेष – आज कुटिल प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। किसी दुर्घटना से चोट लगने की आशंका है। किसी से विवाद हो सकता है। बिना वजह चिंता तथा तनाव में रहेंगे। जरूरी काम न हो तो यात्रा को टाल दें। व्यापार-व्यवसाय फायदेमंद रहेगा। ज्यादा जोखिम लेने से बचें।
वृषभ – परिवार के लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। लंबित काम पूरे होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। तंत्रमंत्र की ओर रूझान बढ़ सकता है। सत्संग के मौके मिलेंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। विरोधी शांत रहेंगे।
मिथुन – नौकरीपेशा लोगों की स्थानांतरण या पदोन्नति हो सकती है। आपकी योजना को लोग सराहेंगे। दिनचर्या में सुधार होगा। सामाजिक काम कर सकते हैं। प्रतिष्ठा मिलेगी। पारिवारिक चिंता रहेगी। धन लाभ के मौके मिलेंगे। शुभ समाचार मिलेगा।
कर्क – आज बिना वजह खर्च होगा। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। किसी की बातों पर ध्यान न दें। कानूनी मामले को लेकर तनाव बना रहेगा। जोखिम न लें। स्थानांतरण या परिवर्तन हो सकता है। व्यवसाय ठीक रहेगा।
सिंह – रूकी हुई रकम मिलने होने के योग हैं। कारोबार को लेकर यात्रा कर सकते हैं। आय में बढ़ोतरी होगी। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। निवेश फायदेमंद रहेगा। नौकरी में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। अशुभ सूचना मिल सकती है। अनजान लोगों से लेन-देन करते समय में सावधान रहें। विरोधियों से दूर रहें।
कन्या – पुराने मित्रों से भेंट होगी। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। नया काम करने की योजना बनेगी। व्यापार में लाभ होगा। भौतिक संसाधन में बढ़ोतरी होगी। परिवार के लोग खुश रहेंगे। धन प्राप्ति होगी। दंपत्ति के बीच मधुरता रहेगी।
तुला – कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। पहले किए गए मेहनत का परिणाम हासिल होगा।सभी काम समय पर पूरे होंगे। मित्रों की मदद कर सकेंगे। आपकी सराहना होने के साथ पूछ-परख बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। सत्संग से लाभ मिलेगा।
वृश्चिक – यात्रा का कार्यक्रम तय हो सकता है। आर्थिक लाभ होगा। सभी कार्य आपके अनुकूल रहेंगे। किसी सम्मानीय व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। आज आप बेहद खुश और सकारात्मक रहेंगे। नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा।
धनु – आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक या व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। कैरियर से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। पुराना रूका काम पूरा होने से प्रसन्नता रहेगी। धन लाभ होगा। दफ्तर में अच्छा माहौल रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।
मकर – परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। परिजनों की उम्मीदें बढ़ेंगी। निराशा का भाव जागृत हो सकता है। निजी बात किसी शेयर न करें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। अनजान लोगों को भरोसा न करें।
कुंभ – विवाहितों में प्यार बना रहेगा। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। निवेश करने से लाभ होगा। दफ्तर में साथियों का साथ मिलेगा। अज्ञात बाधा दूर होगी। तनाव कम होंगे। सेहत सामान्य बनी रहेगी। समय आपके अनुकूल है। खुुश रहेंगे। संसाधन में वृद्धि होगी
मीन
भौतिक संसाधन जुटाने पर खर्च हो सकता है। अचल संपत्ति से जुड़े काम आसानी से पूरे होंगे। कैरियर से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। पदोन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी की स्थिति ठीक रहेगी। विरोधी शांत रहेंगे। आज आपके लगभग सभी काम पूरे होंगे। (



