inh24छत्तीसगढ़

दुल्हन का लाखों रुपए का जेवरात शादी से हुवा चोरी, रायपुर के इस होटल में हुई घटना

राजधानी रायपुर के सेरीखेड़ी में होटल विस्लिंग वुड से दुल्हन के लाखों रुपए कीमती जेवरात से भरा बैग चोरी हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एक युवक बाराती बनकर होटल में घुसा और मौका देखकर जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हो गया। उसकी हरकतें होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। बैग गायब देख दूल्हे के परिजनों की शिकायत पर मंदिरहसौद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस के बताया कि पीड़ित आयुष पाेद्दार निवासी छोटापारा कोतवाली चौक के भाई की बीते मंगलवार को होटल विस्लिंग वुड में शादी थी। बुधवार दोपहर को मेंहदी की रस्म चल रही थी। दुल्हन के ज्वेलरी सामान शादी के मंडप के पास काले रंग के एयर बैग में रखे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अज्ञात आरोपी बैग लेकर फरार हो गया। बैग में सोने का हार, सोने का चोकर सेट, सोने का मांगटीका, झुमका और चांदी की पायल रखी हुई थी। जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई गई है। होटल के सीसीटीवी कैमरे पर एक युवक बैग लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। युवक की फोटो के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान कराने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button