11 December 2020 – जानिए क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशाये, आज का राशिफल
आज का राशिफल 11 दिसंबर 2020 Aaj Ka Rashifal 11 December 2020 : आज दिन शुक्रवार 11 दिसंबर 2020 को आपका राशिफल (Today’s Horoscope in Hindi) कैसा रहेगा। इन राशियों को शुभ फल की प्राप्ति होगी, इन्हें सावधान रहना होगा। ( 11 दिसंबर 2020 का राशिफल )
मेष
आज आपका किसी से विवाद हो सकता है। दफ्तर में काम के दबाव के कारण थकान महसूस करेंगे। किसी रिश्तेदार के साथ मतभेद उभर सकते हैं। अचल संपत्ति को लेकर विवादित स्थिति निर्मित होने की आशंका है। तनाव को कम करने का प्रयास करें। बुजुर्गों को सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है।
वृषभ
आज आपको लाभ होने की संभावना है। आपका कारोबार अच्छा चलेगा। युवाओं को ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। सेहत बिगड़ सकती है। ज्यादा रात तक कार्य न करें।अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। नया काम शुरू करने का प्लान बना सकते हैं।
मिथुन
आज अचानक किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। दफ्तर में अफसर से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। कारोबार में लाभ की संभावना है। यात्रा पर जा सकते हैं। किसी की सलाह से आपके कार्य पूरे होंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।
कर्क
अनजान लोगों की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। दफ्तर में काम का दबाव रहेगा। किसी की बात से आपको ठेस लग सकती है। परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। खर्च ज्यादा होगा। जरूरी फैसले परिवार के लोगों से पूछकर लें। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। आप प्रसन्न रहेंगे। सेहत में सुधार होगा।
सिंह
आज आपकी पुराने मित्र से काफी दिनों बाद मुलाकात होगी। छात्रों को खुशखबरी मिलेगी। काम के सिलसिले में दूसरे शहर जा सकते हैं। अपने जीवनसाथी को घुमाने ले जा सकते हैं। कुंवारों के लिए रिश्ते की जानकारी मिलेगी। ऑफिस में सहयोगियों के साथ अच्छा दिन बीतेगा। काम पूरे होंगे। खर्च पर नियंत्रण रख पाएंगे।
कन्या
सामाजिक कार्यों में आज हिस्सा लेंगे। आपकाे कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। कारोबार में लाभ होने की संभावना है। कार्य को आगे बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ने की आशंका है। स्वास्थ्य सेवा में ज्यादा खर्च होगा। आपका बजट प्रभावित हो सकता है।
तुला
आज आपका मन धर्म-कर्म में लगेगा। आप बेहद शांत अनुभव करेंगे। पुराने मतभेद सुलझने के कारण आपको सकारात्मक रहेंगे। आपको धन लाभ होगा। किसी अपरिचित व्यक्ति से लेनदेन न करें। बातचीत करते समय सतर्क रहें। निजी जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। विरोधियों पर नजर रखें।
वृश्चिक
आज आपका दिन शानदार रहेगा। नई जानकारी मिलेगी। छात्रों को कामयाबी मिल सकती है। काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति की सूचना मिलेगी। अच्छा का दिन अच्छा बीतेगा। महिला वर्ग से लाभ होगा। आपका काम आगे बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से मुलाकात होगी।
धनु
बेकार के कार्यों में समय नष्ट न करें। आपकाे आज घाटा हो सकता है। किसी मित्र की मदद कर सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। वाणी पर संयम रखें। काम की जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। कारोबार सामान्य रहेगा। खानपान का ध्यान रखें।
मकर
आज धार्मिक यात्रा का प्लान बनाएंगे। दिन सुकून के साथ बीतेगा। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार से सभी प्रभावित होगें। किसी काम में लाभ की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ समय बिता पाएंगे। बच्चों की दिक्कतें दूर करेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा।
कुंभ
आज आपको बाहर के खानपान से बचना चाहिए। अधिक काम होने के कारण कुछ दिक्कत महसूस करेंगे। हालांकि परिवार वालों के सहयोग से आपको कुछ राहत मिल सकती है। धर्म-कर्म के कार्य करेंगे।आपका अधिक खर्च होगा। बजट प्रभावित हो सकता है। छात्रों को ज्यादा परिश्रम करना होगा। किसी बात को लेकर ज्यादा चिंता न करें।
मीन
आपके सभी कार्य मनमाफिक होंगे। आपको धन लाभ होगा। आपको किसी बुद्धिजीवी की मदद मिलेगी। शासकीय कार्य पूरे होंगे। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। किसी रिश्तेदार के साथ मतभेद सुलझ सकते हैं। छात्रों को नई जानकारी मिलेगी। विवाहित आज सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कारोबार में लाभ होगा।



