
कोरबा जिले में यात्री बस ने पिकअप सवार को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे पिकअप पलट गई। हादसे में बस ड्राइवर सहित सभी यात्री घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक, कोरबा चांपा मुख्य मार्ग बरपाली के समीप यात्रियों से भरी राजधानी बस क्रमांक सीजी 04 ई 1491 कोरबा से चांपा की ओर जा रही थी।
READ ALSO – रायगढ़ – आयुर्वेद विश्व को हमारी देन, आज कई देशों में हो रहा शोध- उच्च शिक्षा बोले मंत्री उमेश पटेल
बताया गया है कि बरपाली के पास यातयात पुलिस जांच कर रही थी। जांच होते देखकर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दी और पीछे से आ रही यात्री बस ने ठोकर मार दी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी, जहां पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली।



