आईपीएल 2021 – इस दिन होगी खिलाड़ियों की नीलामी, जानिए तारीख
इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) के 14वें सीजन का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिसके लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 फरवरी में की जाएगी। इसका आयोजन चेन्नई में किया जाएगा। IPL ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है ।
READ ALSO – सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा खेलेंगे रायपुर में, 2 से 21 मार्च तक होगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजन
IPL 2021 के 14वें सीजन के लिए 18 फरवरी को खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी। IPL ( Indian Premier League ) ने अपने ट्वीट में कहा है की ‘IPL खिलाड़ियों का ऑक्शन 18 तारीख को चेन्नई में होगा।’ IPL ने अपने ट्वीट में आगे लिखा है की, ‘इस साल IPL में खिलाड़ियों के ऑक्शन को लेकर कितने रोमांचित हैं आप’
READ ALSO – Breaking – भारत को 6 ओवर बनाने हैं 24 रन, क्या ब्रिस्बेन में रचेगा टीम इंडिया इतिहास
बताया गया है कि 5 फरवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबले चेन्नई में खेले जाएंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 17 फरवरी को खत्म होगा। जिसको देखते हुए यह नीलामी 18 फरवरी को रखी गई है। परन्तु अभी तक IPL की तारीख और जगह को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसा कहा जा रहा है की इसकी शुरुआत अप्रैल में हो सकती है।




