inh24खेल जगत

SRH vs RCB – सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला

आज शुक्रवार को अबुधाबी में आईपीएल के इस सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाना हैं। इस मैच में हारने वाली टीम सीजन से बाहर हो जाएगी और जीतने वाली टीम का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से क्वालिफायर-2 में होगा। टूर्नामेंट के लीग चरण के आखिरी मैचों में दोनों टीमों का प्रदर्शन एक दूसरे से एकदम विपरीत रहा। आरसीबी लगातार चार मैच हारकर अंकतालिका में चौथे स्थान पर रही जबकि सनराइजर्स ने जीत की हैट्रिक लगाई। प्ले-ऑफ में हैदराबाद ने अब तक 7 मैच खेले हैं। जिनमें उसे 3 में जीत और 4 में हार मिली। वहीं, बेंगलुरु ने कुल 5 मुकाबले खेले, जिनमें 3 जीते और 2 हारे हैं।

सीजन में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए, एक मैच हैदराबाद और एक बेंगलुरु ने जीता। दुबई में खेले गए सीजन के तीसरे मैच में बेंगलुरु ने हैदराबाद को 10 रन से हराया था। इसके बाद शारजाह में सीजन के 52वें मैच में हैदराबाद ने बेंगलुरु को 5 विकेट से हराया था।

लीग राउंड में दोनों ही टीमों ने 14 में से 7 मैच जीते और 7 हारे। 14 पॉइंट्स के साथ बेहतर नेट रनरेट के आधार पर हैदराबाद दूसरे और बेंगलुरु तीसरे स्थान पर रही। वॉर्नर की टीम ने अपने आखिरी तीनों मैच जीते हैं। वहीं, बेंगलुरु को पिछले 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

टीमें (सम्भावित)

सनराइजर्स हैदराबाद डेविड वार्नर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, बैसिल थम्पी, बिली स्टानलेक, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियम्सन, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, राशिद खान, संदीप शर्मा, शहबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, टी. नटराजन, विजय शंकर, रिद्धिमान साहा, विराट सिंह, प्रीयम गर्ग, जेसन होल्डर, संदीप बवांका, फाबियान ऐलेन, अब्दुल समद, संजय यादव.

आरसीबी विराट कोहली (कप्तान), एरॉन फिंच, देवदत्त पडिकल, एबी डिविलियर्स, जोश फिलिपे, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, नवदीप सैनी, उमेश यादव, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल, मोइन अली, पवन देशपांडे, गुरकीरत सिंह मान, मोहम्मद सिराज, क्रिस मौरिस, पवन नेगी, पार्थिव पटेल, शहबाज अहमद, इसुरु उदाना, एडम जाम्पा, केन रिचर्डसन.

Related Articles

Back to top button