inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – ITBP कैंप में अचानक चली गोली, एक जवान की मौत

राजनांदगांव – बसेली थाना क्षेत्र के मानपुर आईटीबीपी कैंप से एक बड़ी खबर है। यहां ITBP के एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। गोली युवक की ठोड़ी और गले के बीच में लगी है। आश्चर्य की बात यह है कि सिपाही की राइफल से फायरिंग हुई है। इसीलिए जवान ने आत्महत्या की है या यह हादसा है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस और आईटीबीपी फिलहाल अपनी ओर से मामले की जांच कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, जवान पवन रोमी (32) आदिवासी बाहुल्य नक्सली इलाके मानपुर के ITBP कैंप में तैनात था। शुक्रवार सुबह जब अचानक गोलीबारी की आवाज सुनी गई तो साथी जवान दौड़कर मौके पर पहुंचे। पवन घायल हालत में वहां पड़ा था। इसके बाद उसे इलाज के लिए मानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी।

इसके बाद जवान को राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि जवान की हालत बिगड़ रही थी, ऐसे में एयर लिफ्ट को रायपुर ले जाना पड़ा, लेकिन हेलीकॉप्टर के पहुंचने से पहले ही जवान की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी अरिवार ने कहा है कि जवान ने आत्महत्या की है या राइफल की सफाई करते समय दुर्घटना हुई है, यह अभी तक ज्ञात नहीं है। इस पर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button