बिजनेस

त्योहारों के पहले फिर सस्ता हुवा सोना, चांदी में भी गिरावट, जानिये क्या है कीमत

त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है। सर्राफा बाजारों में आज सोना-चांदी दोनों सस्ता हो गए हैं। आज यानी 23 अक्टूबर को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड 309 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 51041 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं चांदी के हाजिर भाव में भी 699 रुपये की गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी आज 62080 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 23 अक्टूबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

धातु 23 अक्टूबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 22 अक्टूबर का रेट (रुपये/10 ग्राम)
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 51041 51350 -309

Gold 995 (23 कैरेट) 50837 51144 -307

Gold 916 (22 कैरेट) 46754 47037 -283

Gold 750 (18 कैरेट) 38281 38513 -232

Gold 585 ( 14 कैरेट) 29859 30040 -181

Silver 999 62080 Rs/Kg 62779 Rs/Kg -699 Rs/Kg

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

Related Articles

Back to top button