inh24उत्तर प्रदेशदेश विदेश

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला और पुरुष आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके के हुसैनाबाद स्थित जामा मजार के संचालक काले बाबा को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोप है कि काले बाबा इलाज के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण करवाता था. इलाके के लोगों ने एक महिला और पुरुष को मजार के अंदर बने कमरे से आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़कर काले बाबा की करतूत को उजागर किया. इसके बाद बाबा की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया गया।

read also..छत्तीसगढ़ – पडोसी महिला को बुलाया बहाने से घर और पति से करवाया दुष्कर्म, पति पत्नी गिरफ्तार

दरअसल ठाकुरगंज इलाके के हुसैनाबाद स्थित जामा मजार के अंदर कुछ दिनों से गलत काम होने की शिकायत मिल रही थी। शक होने पर इलाके के लोग अचानक मजार के अंदर घुस गए। कमरे में एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। मजार के अंदर सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में लोगों ने मजार संचालक काले बाबा को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को बुलाया और काले बाबा को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि काले बाबा मजार से सटे कमरे में सेक्स रैकेट चला रहा था।

read also..प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ऐसे चेक करें अपना नाम, आने वाले है पैसे

काले बाबा महिलाओं के इलाज के बहाने उनका यौन शोषण करवाता था। पूछताछ में काले बाबा ने बताया कि वह महिलाओं का इलाज करता था। बाबा शरीर पर सफेद दाग, बच्चे न होने की समस्या के इलाज का दावा कर महिलाओं को फंसाता था। इसी की आड़ में महिलाओं से धंधा भी करवाता था। बताया जा रहा है कि मजार के अंदर कई दिनों से गलत काम चल रहा था। एसीपी आईपी सिंह ने बताया कि मजार संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।

read also..रिलीज़ हो गयी मिर्जापुर 2, ऐसा है वेब सीरीज का रिव्यु

Related Articles

Back to top button