inh24खेल जगत

खड़े-खड़े बल्लेबाज को अंपायर ने दे दिया आउट, मचा बवाल, भज्जी बोले- कैसे आउट दिया गया? – देखें Video

WI Vs SL 1st ODI – वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला नॉर्थ साउंड में खेला गया. जहां शाई होप के शानदार शतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया। मैच में श्रीलंकाई बल्लेबाज अजीबोगरीब तरह से आउट हुआ। क्षेत्र में बाधा डालने के कारण धनुष्का गुनाथिलाका आउट करार दिए गए. जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और #NotOut टॉप ट्रेंड करने लगा। कई पूर्व क्रिकेटर्स ने इसे नॉट आउट बताया. टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी फैसले पर सवाल उठाए

श्रीलंका 21 ओवर में एक विकेट खोकर 112 रन बना चुका था। क्रीज पर धनुष्का गुनाथिलाका 55 रन बनाकर टिके हुए थे। कीरॉन पोलार्ड की गेंद पर उन्होंने शॉट खेला, लेकिन बॉल वहीं रह गई. उन्होंने रन लेने की कोशिश की और गेंद के पास ही खड़े हो गए। पोलार्ड ने गेंद पकड़ने की कोशिश की, तभी गेंद धनुष्का के पैर से लग कर पीछे की तरफ चली गई. जिसके बाद कीरॉन पोलार्ड ने अपील कर दी और थर्ड अंपायर ने धनुष्का को आउट करार दे दिया।

आउट करार दिए जाने के बाद आईसीसी ने अपने फॉलोअर्स से पूछा कि यह आउट है या नॉट आउट. जहां कई पूर्व क्रिकेटर्स ने इसको नॉट आउट बताया. टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने वीडियो पर लिखा, ‘आईसीसी? यह कैसे आउट है?’

Related Articles

Back to top button