मनोरंजन

मलाईका अरोड़ा का आज 47वां जन्मदिन, जानिये उनसे जुडी कुछ ख़ास बातें

मलाईका अरोड़ा आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं उन्होंने अपने जन्मदिन की पार्टी की शुरूआत रात से ही कर दी है। मलाईका अरोड़ा अपने बेटे अरहान के साथ पार्टी करती नजर आई। इस दौरान मलाईका एक नारंगी रंग के पैंट सूट में नज़र आईं। उनकी फिटनेस को देखकर कोई ये अंदाज़ा नहीं लगा सकता है कि मलाईका अरोड़ा आज 47 साल की हो गई हैं। वहीं मलाईका के साथ अरहान भी बेहद कूल अंदाज़ में नज़र आए।

https://www.instagram.com/p/CGpv3UnH6Iz/?utm_source=ig_embed

एक इंटरव्यू में अपने बेटे अरहान के बारे में बात करते हुए मलाईका ने बताया था कि हम दोस्त भले ही हैं लेकिन मैं एक बहुत ही सख्त मम्मी हूं। मुझे लगता है कि कुछ नियम कानूनों का पालन हर बच्चे को करना चाहिए। मलाईका ने बताया था कि उनके बेटे को भी पता है कि वो उसकी क्लास लगा सकती हैं। उनका कहना है कि घर में संस्कार, तमीज़, सम्मान बनाए रखना चाहिए। वो चाहती हैं कि उनका बेटा भी ऐसा करता रहे।

मलाइका अपने सोशल एकाउंट पर जुड़े फैंस के साथ अपनी शानदार तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं मलाइका का सोशल एकाउंट उनके वर्कआउट वीडियोज से भरा पड़ा है। 47 साल की उम्र में भी मलाईका अरोड़ा बॉलीवुड की Yummy Mummies की टीम की लीडर हैं। उनके बेटे अरहान खान, नवंबर में 18 साल के हो जाएंगे।समुद्र और बीच कितना पसंद है, ये आपको उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिख जाएगा।

मलाइका और अरबाज ने अपने करियर की शुरूआत में ही शादी कर ली। दोनों बॉलीवुड के सबसे परफेक्ट कपल में आते थे। मलाइका अरोड़ा टॉप मॉडल रह चुकी हैं और आज भी बड़े बड़े डिजाइनर्स की पहली पसंद मलाइका अरोड़ा ही होती हैं। मलाइका अरोड़ा से बेहतर ऑप्शन आज भी कोई भी आइटम नंबर के लिए नहीं है। छैयां छैयां से लेकर मुन्नी बदनाम हुई तक लोगों की फेवरिट वहीं हैं।

Related Articles

Back to top button