inh24छत्तीसगढ़

छग ब्रेकिंग – दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में हुआ संशोधन…सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगी सभी दुकाने

 छत्तीसगढ़ – कोरबा जिले में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे है. जिसको थामने के लिए जिला प्रशासन ने कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने की कवायद शुरू कर दी है। बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के घरों से बाहर निकलने पर कार्रवाई के साथ-साथ होम क्वारेंटाइन के नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद हो गया है।इसी कड़ी में कलेक्टर किरण कौशल ने जिले में दुकानों के खुलने-बंद होने के समय में भी संशोधन कर दिया है।

READ ALSO,,,छत्तीसगढ़ – संक्रमित होने की आशंका पर टेस्ट कराना अनिवार्य..इंकार करने पर होगी FIR

अब सभी प्रकार की दुकानें सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक ही खुलेंगी।संशोधित समयानुसार अब दुकानें दूसरे पहर में चार घंटे पहले बंद हो जाएंगी। तीन बजे के बाद बिना किसी अतिआवश्यक काम के लोगों का घरों से निकलना भी प्रतिबंधित होगा।रेस्टोरेंट और होटल सुबह 8 बजे से 3 बजे तक खुलेंगे। इनमें पार्सल, डाइनिंग और होम डिलीवरी की सुविधा भी इसी समयावधि में होगी। जिले के योग संस्थान और जिम और जिम सुबह छह बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे।

READ ALSO,,छग ब्रेकिंग – ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की दर्दनाक मौत

Related Articles

Back to top button