inh24छत्तीसगढ़

छग ब्रेकिंग – ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ – घटना भिलाई का है. जहाँ गुरुवार देर रात ट्रक ने  एक्टिवा सवार युवक को टक्कर मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर लगने के बाद एक्टिवा फंसकर 20 मीटर तक घिसटती चली गई और ट्रक बिजली के खंभे से जा भिड़ा। पुलिस ने काफी मशक्कत के शव को बाहर निकाला। हादसा भिलाई-3 थाना क्षेत्र में हुआ है। हादसे में छोटा भाई लालाराम पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में छोटा भाई लालाराम पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक, जामल क्षेत्र के खेलदा निवासी महेंद्र पटेल (55) और लालाराम पटेल एक्टिवा से रात करीब 10.30 बजे दुर्ग की ओर आ रहे थे। अभी वो चरोदा हनुमान कट के पास पहुंचे ही थे कि रायपुर की ओर जा रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके चलते लालाराम उछल कर सड़क किनारे जा गिरा, जबकि महेंद्र एक्टिवा में ही फंसा रहा गया।

ट्रक की टक्कर से सड़क पर गिरा बिजली का पोल

टक्कर से एक्टिवा भी ट्रक में आगे फंस गई और करीब 20 मीटर दूर तक घिसटती चली गई। इसके बाद अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराया। ट्रक की टक्कर से बिजली का पोल टूटकर सड़क पर जा गिरा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

READ ALSO,,छत्तीसगढ़ – संक्रमित होने की आशंका पर टेस्ट कराना अनिवार्य..इंकार करने पर होगी FIR

Related Articles

Back to top button