inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – एसआई निकला कोरोना पॉजिटिव, डीजीपी के कार्यक्रम में हुए थे शामिल

 कबीरधाम – शनिवार रात एम्स से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पोंडी चौकी के एसआई  समेत 3 पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। खास बात यह है कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के करीब 3 घंटे पहले तक संक्रमित एसआई भवन में आयोजित स्पंदन कार्यक्रम में मौजूद था। डीजी ने उक्त एसआई का सम्मान भी किया।

छत्तीसगढ़ की और खबरें पढ़ें

 शनिवार को शाम 4 से करीब 6 बजे तक यह कार्यक्रम हुआ था। पिछले दिनों कुंडा थाना क्षेत्र के जंगलपुर गांव में हुए लूटकांड में उत्कृष्ट विवेचना के लिए पुलिसकर्मियों के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में पहुंचे पुलिस महानिदेशक (डीजी) डीएम अवस्थी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था। इस दौरान वे संक्रमित एसआई के सीधे संपर्क में आए। पोंडी चौकी सील कर दिए हैं।

READ ALSO,,,जन्माष्टमी 2020 – इस दिन मनाई जाएगी जन्माष्टमी, यहाँ जाने शुभमुहूर्त

Related Articles

Back to top button