inh24क्राइमछत्तीसगढ़

204 नग हीरे के साथ गिरफ्तार हुआ तस्कर, जब्त किए गए हीरे की कीमत 22 लाख आंकी गई

गरियाबंद. जिले में एक बार फिर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां 204 नग हीरे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए हीरे की कीमत 22 लाख आंकी गई है। बताया जा रहा है कि तस्कर हीरा बेचने ग्राहक की तालाश में मैनपुर आ रहा था। इसी दौरान पुलिस की पकड़ में आ गया। बहरहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read also – मोनालिसा ने ब्लैक साड़ी में किया धमाकेदार हॉट डांस, जमकर हो रहा वायरल

मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के एसपी पारूल माथुर को फोन पर हीरा तस्करी की सूचना मिली थी। जिसके बाद मैनपुर थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए भेजा गया था। पहले से मौजूद तस्कर पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान देवभोग निवासी नीलम दास कश्यप के रूप में हुई है।

Related Articles

Back to top button