धमाकेदार और बोल्ड फोर मोर शॉट्स प्लीज’ वेब सीरीज़ का दूसरा सीजन आज से अमेज़ॉन प्राइम पर, बोल्डनेस की होंगी सारी हदें पार
‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ वेब सीरीज़ का पहला सीज़न सफल रहा और इसकी सफलता का राज़ है इसकी बोल्ड-बिंदास स्टार कास्ट और बांधकर रखने वाली कहानी ने। बता दें कि ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ वेब सीरीज़ चार लड़कियों की कहानी है, जो परफेक्ट होने के साथ-साथ अपनी गलतियों पर भी ख़ुशी से सेलिब्रेट करती हैं।
कहा जा रहा है कि पहले सीज़न की सफलता के बाद ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ वेब सीरीज़ के दूसरे बोल्ड सीजन में इस्तांबुल के मशहूर शहर में इन चार खूबसूरत लड़कियों का रीयूनियन दिखाया जाएगा और एक बार फिर ये चारों लडकियां एक-दूसरे की ज़िंदगी में एंट्री करेंगी।
‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ वेब सीरीज़ का दूसरा सीज़न 17 अप्रैल 2020 यानि आज से शुरू हो रहा है. ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ वेब सीरीज़ के दूसरे सीजन में सयीना गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गागरू नजर आएंगे. इसके अलावा इस सीज़न में प्रतीक बब्बर, लीज़ा रे, मिलिंद सोमन, नील भूपलम, सिमोन सिंह आदि कलाकार भी हैं. इस सीरीज की कहानी देविका भगत ने लिखी है और नूपुर अस्थाना ने इसका डायरेक्शन किया है।
‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ वेब सीरीज़ के डायलॉग्स ईशिता मोइत्रा ने लिखे हैं. प्रीतिश नंदी कम्युनिकेशन्स लिमिटेड द्वारा निर्मित इस शो का निर्माण रंगीता प्रीतिश नंदी ने किया है. ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ वेब सीरीज़ का ये सीज़न 200 देशों में हिंदी, तेलुगु और तमिल सहित कई भारतीय भाषाओं में अमेजन प्राइम वीडियो पर 17 अप्रैल को स्ट्रीम होगा. इस वेब सीरीज़ का पहला सीजन जहां पर खत्म हुआ था, वहीँ से इसके दूसरे सीज़न की कहानी आगे बढ़ेगी।
गौरतलब है कि चार बोल्ड और बिंदास लड़कियों की कहानी बताता ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ वेब सीरीज़ का दूसरा सीज़न शुरू होने से पहले ही चर्चा में है और इसकी सबसे बड़ी वजह है इसके पहले सीज़न की सफलता. ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ वेब सीरीज़ का पहला सीज़न हाल ही में अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ हुआ था और इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ वेब सीरीज़ के दूसरे सीज़न में इन चार खूबसूरत लड़कियों का रीयूनियन इस्तांबुल के लुभावने शहर में दिखाया जाएगा और एक बार फिर ये लडकियां एक-दूसरे की ज़िंदगी एंट्री करेंगी।
कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन पीरियड में अमेज़न प्राइम ने ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ वेब सीरीज़ के दूसरे सीज़न के रूप में अपने सब्सक्राइबर्स को एक नया तोहफा दिया है। अमेज़न प्राइम ने अपनी पॉप्युलर वेब सीरीज़ ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ के दूसरे सीज़न का ट्रेलर भी जारी कर दिया है। देखिये ट्रेलर –




