inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – पुलिसकर्मी के सूने मकान से लाखों के जेवर उड़ाने वाले आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में पुलिसकर्मी के घर पर चोरी करने वाला आरोपी को पकड़ लिया गया है आपको बता दें कि मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी के सेक्टर-2 का है जहां पुलिसकर्मी अपने पूरे परिवार के साथ सरायपाली गए हुए थे वापस आने पर उन्होंने पाया कि किसी अज्ञात चोर ने उनके सूने मकान में दीवाल फांदकर घर में प्रवेश कर अलमारी में रखे सोने चांदी के लाखों के जेवरात को पार कर दिया है।

छत्तीसगढ़ की और खबरें पढ़ें

घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक साइबर सेल की टीम का गठन किया और तत्काल आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने के पश्चात हाल ही में जेल से छूटे चोरी के आरोपियों की भी लिस्ट तैयार की गई पुलिस ने पाया कि एक आरोपी घटना दिनांक को मकान के आसपास देखा गया था जिसके बाद उसे पकड़कर पूछताछ करने पर उसने जुर्म कबूला।

पुलिस ने बताया किएक आदतन अपराधी व नशीला प्रवृत्ति का है।पूर्व में भी आरोपी चोरी के केस में जेल जा चुका है। साथ ही यह बेहद प्रोफेशनल तरीके से घटना को अंजाम देता है। पुलिस ने आरोपी के पास से लगभग 2 लाख रुपयों के जेवरात बरामद कर लिए हैं।

READ ALSO,,छत्तीसगढ़ – एसआई निकला कोरोना पॉजिटिव, डीजीपी के कार्यक्रम में हुए थे शामिल

Related Articles

Back to top button