छत्तीसगढ़लाइफस्टाइल

फॉलो करें ये टिप्स, खूबसूरती के साथ बनी रहेगी फिटनेस

इस भागदौड़ वाली जिंदगी में खुद पर ध्यान देना मुश्किल हो जाता है, लेकिन आप कुछ टिप्स को फॉलो करके अपनी खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। इसी बीच हम आपको कुछ बातें बताएंगे जिन्हे फॉलो करके आप अपनी खूबसूरती और लाइफस्टाइल अच्छे से मैनेज कर सकती हैं। जानिए यहां –

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं

जब आप काम करने बैठती हैं, तो उस समय अपनी पानी के बोतल साथ लेकर बैठें। कोशिश करें कि हर आधे घंटे में पानी पिएं। जैसे ही पानी बोतल में खत्म हो जाए उसे तुरंत पानी भरने के लिए उठें। इस बहाने आपका थोड़ा वॉक भी हो जाएगा।

डांस करें

आप पूरे दिन में कम से कम 10 मिनट डांस कर सकती हैं।

चीनी कम से कम लें

कुछ लोग घर पर काम करते वक्त बार-बार कुछ न कुछ खाते रहते हैं, जो उनकी सेहत के लिए हानिकराक भी हो सकता है। आप पैकेज्ड प्रोसेस्ड फूड के बजाए घर का बना कुछ हैल्थी खा सकती हैं। इसके लिए आप फल या ड्राई फ्रूट्स खा सकती हैं। खाने में चीनी का कम से कम इस्तेमाल करें। रात को हल्का खाना खाएं।

काम करते वक्त फेस पैक लगा सकती हैं

आप करते हुए भी टाइम को यूटीलाइज कर सकती हैं। आप चेहरे पर फेस पैक लगाएं। इसे आप घर पर भी बना सकती हैं। फेसपैक को आप उस वक्त लगाएं जब आप लेपटॉप पर काम कर रही हों।

दो से तीन बार फेस वॉश करें

घर से काम करते वक्त लोगों को शेड्यूल काफी बिगड़ जाता है। समय पर खाने से लेकर सोने के समय सभी चीजों में बदलाव आ जाता है। जिसमें आप समय पर फेस भी नहीं धोते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि आप दिन में 2-3 बार अपना फेस जरूर वॉश करें।

Related Articles

Back to top button