28 July 2020 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल
मेष: आपका दिन शुभ है। संयम बनाए रखें। आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपको लोगों की मदद मिलती रहेगी। विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति रूचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ आप खुशियों के पल बिताएंगे। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी।
वृष: आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप खुद पर ध्यान देंगे और खुद के लिए समय भी निकालेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। करियर में किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले सोचना आवश्यक है। किसी के साथ गलतफहमी होने की संभावना है।
मिथुन: आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यों में रुकावट नहीं होगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। थोड़े से प्रयास से सफलता मिलेगी। आज कहीं संपत्ति खरीदने का विचार करेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है। यात्रा पर जाने के लिए दिन अनुकूल है। आपको आपकी यात्रा का अच्छा फल मिलेगा।
कर्क: दिन ठीक-ठाक रह सकता है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की तरफ से लाभ भी होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। भाग्य से ज्यादा मेहनत पर भरोसा रखना अच्छा होगा। आवास संबंधी समस्या का समाधान होगा। आज आप किसी चिंता से पीड़ित हो सकते हैं।
सिंह: व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाएंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफलता दिलाएंगे। नौकरी में स्थानांतरण के योग बनेंगे। आज घर पर अचानक मेहमानों का आगमन होगा। मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
कन्या: दिन नए कार्य की शुरुआत न करें। शत्रु से सचेत रहने की आवश्यकता है। क्रिएटिव कामों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना उचित रहेगा। अपने काम के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतें। स्वभाव में थोड़ी चिड़चिड़ाहट भी रह सकती है।
तुला: कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। अचानक से आमदनी होने की संभावना रहेगी। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियों के साथ आपको कुछ नए अधिकारों की प्राप्ति भी हो सकती है। आप अपनी शाम को बेहतर बनाने की योजना पर काम कर सकते हैं।
वृश्चिक: आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं। अपने कामों में आ रही चुनौतियों से थोड़ा विचलित रह सकते हैं। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। मित्रों के सहयोग से रूके हुए काम पूरे होंगे। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है।
धनु: आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सबकी इच्छा पूरी करने में आप सफल होंगे। आज दोस्तों के साथ भी आपका अच्छा समय व्यतीत होगा। आप कोई मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिलेंगे। संतान से सुख की अनुभूति मिलेगी।
मकर: दिन सामान्य रहेगा। कारोबार को बढ़ाने का मौका मिलेगा। इनकम को लेकर आप परेशान रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शानदार है। पारिवारिक माहौल थोड़ा बोझिल रहने की संभावना है। संतान से विवाद हो सकता है। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए।
कुंभ: आप के लिए काफी व्यस्तता लेकर आएगा। उद्यमियों के लिए आगे का दिन सफल होगा। बेहतर व्यापारिक प्रस्तावों के अवसर मिलने की प्रबल संभावना है। वित्तीय दृष्टिकोण से दिन अनुकूल है। आप को आय के अतिरिक्त स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा करते समय दुर्घटना की संभावना है।
मीन: आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में सफल होंगे। आज कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।