देश विदेश

देश में कोरोना का आंकड़ा 15 लाख के करीब, कुल 5 लाख के पास एक्टिव कोरोना मामले, जानिए क्या हैं स्थिति

आज भारत में कोरोना वायरस के 48 हजार 932 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में अब कोविड 19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 14,82,503 हो गयी है। जिनमें 4,95,443 एक्टिव मामले हैं और 9,53,189 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 33,448 हो गयी है।

छत्तीसगढ़ की बात करें तो कल कुल 326 नए कोरोना मरीज पाए गए। कल देर रात फिर 117 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई । नए मरीजों में रायपुर से 91, बिलासपुर से 22, गरियाबंद से 2,बालोद और कवर्धा से 1-1 मरीज की पुष्टि हुई है। आज अकेले रायपुर जिले से कुल 179 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अब राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2763 हो गई है इसके साथ ही आज कुल 2 मौतों के साथ कोरोना से मौत का आंकड़ा 45 पहुँच गया।

इसके ठीक पहले छत्तीसगढ़ में कुल 245 मरीज पाए गए हैं। जिनमें रायपुर से 88, बिलासपुर से 50, दुर्ग से 49, राजनांदगांव जिले से 18 ,बलौदा बाजार जिले से 14, महासमुंद से 5, बेमेतरा एवं कवर्धा से 4- 4, गरियाबंद जांजगीर-चांपा कोरिया बस्तर एवं कांकेर से 2-2, रायगढ़ बालोद सरगुजा से एक-एक मरीज पाए गए थे।

बता दें कि भारत में कल 4,42,031 नमूनों का परीक्षण किया गया। पहली बार, सरकारी लैब्स ने 3,62,153 नमूनों के परीक्षण का नया रिकॉर्ड बनाया है। वहीं प्राइवेट लैब ने भी एक ही दिन में 79,878 नमूनों की नई जांच की है।

Related Articles

Back to top button