राशिफल - अध्यात्म

26 July 2020 – जानिए आज का राशिफल

????- मेष – उदार बनें और ईमानदारी से तारीफ़ करें। अगर आप हुक़्म चलाने की कोशिश करेंगे, तो आपके और आपके प्रिय के बीच काफ़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको पर्याप्त समय मिलेगा और और अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे।
आज आपका शुभांक – 4

????- वृष – निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें। पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा। धार्मिक क्रियाकलापों की अधिकता हो सकती है।
आज आपका शुभांक – 4

????‍❤️‍????- मिथुन – आज आपको धन लाभ होने की संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज वापस मिल सकता है। आपको चिंतामुक्त होकर अपने परिवार के बीच ख़ुशी के लम्हे तलाशने की ज़रूरत है। आज आप उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे।
आज आपका शुभांक – 2

????- कर्क – आपको सलाह दी जाती है कि उधार लेने व देने से बचें। घरेलू मामलों और काफ़ी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। आज आपका दुःख बर्फ़ की तरह पिघल जाएगा। रोमानी नज़रिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है। स्वयं को भाग-दौड़ के लिए बाध्य न करें।
आज आपका शुभांक – 5

????- सिंह – कोई मेहमान आपके घर आ सकता है। प्रिय का प्यारा बर्ताव ख़ास होने का अनुभव कराएगा; इन लम्हों का पूरा लुत्फ़ उठाएँ। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा अच्छे फल मिलने लगेंगे। आपकी ऊर्जा आज बेवजह के कामों में जाया हो सकती है।
आज आपका शुभांक – 3

????????‍????- कन्या – आज के दिन भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें। आज की परेशानी आपके लिए ख़ासी बड़ी हो सकती है। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे।मूवी देखने या किसी पार्क में परिवार के लोगों के साथ जाने का प्लान बना सकते हैं। आज अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
आज आपका शुभांक – 2

⚖️- तुला – थोड़ा-सा आराम और पौष्टिक आहार आपके ऊर्जा-स्तर को उठाए रखने में अहम साबित होगा। दोस्त और क़रीबी लोग मदद के लिए आपकी ओर हाथ बढ़ाएंगे। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है। कुसंगति से बचें।
आज आपका शुभांक – 4

????- वृश्चिक – अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे- तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी। पड़ोसियों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में दिक़्क़त पैदा करने की कोशिश कर सकता है। आज आपको किसी पुरानी गलती का अहसास हो सकता है और आपका मन उदास हो सकता है।
आज आपका शुभांक – 6

????- धनु – आज आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। इस समय जो समस्याएँ आपको झेलनी पड़ रही हैं, वे क्षणिक हैं और समय के साथ वे ख़ुद-ब-ख़ुद ख़त्म हो जाएंगी। आज काफ़ी दिगाग़ी कसरत मुमकिन है। आपमें से कुछ भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच सकते हैं।
आज आपका शुभांक – 3

????- मकर – आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। परिवार के साथ रिश्ते-नातों में नयी जान डालने का सही समय है। खाली वक्त आज व्यर्थ की बहसों में खराब हो सकता है जिससे दिन के अंत में आपको खिन्नता होगी। आपके जीवनसाथी को तनाव संभव है।
आज आपका शुभांक – 3

⚱️- कुम्भ – मानसिक मज़बूती के लिए आप ध्यान और योग का आश्रय लें। आज आपके आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। ज़रूरतमंदों की मदद करने की आपकी ख़ासियत आपको सम्मान दिलाएगी। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।
आज आपका शुभांक – 1

????- मीन – सुकून महसूस करने के लिए दोस्तों और परिवार के साथ कुछ समय बिताएँ। आज संतान पक्ष से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। परिवार में किसी सदस्य की ख़राब सेहत की वजह से कुछ कार्यक्रम टल सकता है। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है।
आज आपका शुभांक – 7

Related Articles

Back to top button