4 February 2021 – क्या कहते हैं आज लव कपल के सितारे, कैसा होगा आज आपकी लव लाइफ, आज का लव राशिफल
मेष – लव पार्टनर आज काफी राेमांटिक रहेंगे। शादी का प्लान बना सकते हैं। जिनकी शादी होने वाले है वे अपने साथी की यादों में खोए रहेंगे।
वृषभ – लवर्स की आज मुलाकात हो पाएगी। दिन अच्छा बीतेगा। किसी कामयाबी को सेलिब्रेट कर सकते हैं। कार्यस्थल पर प्यार पनप सकता है।
मिथुन – विवाहितों के बीच आज खूब रोमांस रहेगा। अपने जीवनसाथी का पसंद का ख्याल रखें। प्रेमियों को बाहर जाने का माैका मिल सकता है।
कर्क – प्रेमी आज कुछ परेशान हो सकते हैं। विरोधियों की हरकतों से विवादित स्थिति बन सकती है। एक दूसरे पर भरोसा करना न छोड़ें।
सिंह – लवर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। खुशखबरी मिलेगी। बेहद रोमांटिक रहेंगे। प्यार भरी बातें करने का माैका मिलेगा।
कन्या – दफ्तर के सहयोगियों के बीच लव रिलेशनशिप शुरू हो सकता है। बातचीत करने का मौका तलाशेंगे। विवाहित आज घूमने के लिए जा सकते हैं।
तुला – लव पार्टनर आज घूमने के लिए जा सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहना होगा। शादी के प्लान को फिलहाल टालने का प्रयास करेंगे।
वृश्चिक – प्रेमियों की मुलाकात होगी। किसी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। कुछ प्रेमी अपने मित्रों की पार्टी में शामिल हो सकते हैं। शादीशुदा खुश रहेंगे।
धनु – लवर का आज का दिन ठीक रहेगा। मोबाइल के जरिए बातचीत होगी। कुछ प्रेमी उदास रहेंगे। कुंवारों का रिश्ता तय हो सकता है।
मकर – आज लव लाइफ शानदार रहेगी। प्रेमी एक साथ लंच करने का प्लान बनाएंगे। रोमांटिक रहेंगे। अपने साथी की जरूरत का ख्याल रखेंगे।
कुंभ – कार्यस्थल पर किसी का व्यवहार प्रभावित कर सकता है। आकर्षण बढ़ेगा। मन ही मन किसी को चाहने लगेंगे। शादीशुदा खुश रहेंगे।
मीन – प्रेमियों को आज सावधान रहना होगा। किसी मित्र की मदद से लवर्स की समस्या दूर हो सकती है। रोमांस बढ़ेगा। आज खुशी मिलेगी।



