छत्तीसगढ़
अभी अभी फिर छत्तीसगढ़ में 95 कोरोना के नए मरीज, कुल 344 मरीज आज, जानिए किन जिलों से
छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर बदस्तूर जारी है अभी-अभी फिर से 95 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। नए मरीजों में राजनांदगांव से 14, दुर्ग से 46, रायपुर से 11, कोरबा से 11, बिलासपुर से 6, रायगढ़ से 5, बलरामपुर से 2 मरीज पाए गए हैं।
अब प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7182 है। आज 344 कोरोना वायरस के मरीज पाए गए हैं। वहीं 116 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अब तक छत्तीसगढ़ में 4683 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या 2460 है। वही कुल राज्य में अब तक 39 मरीजों की मृत्यु हुई है।





