inh24मनोरंजन

कंगना रनौत के आरोपों के बाद आलिया भट्ट ने शेयर किया ये पोस्ट

कंगना रनौत ने हाल ही में एक साक्षात्कार में महेश भट्ट, करण जोहर, आदित्य चोपड़ा जैसे बॉलीवुड दिग्गजों को ट्रोल कर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए अप्रत्यक्ष तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। एक साक्षात्कार में कंगना ने न केवल इन सेलेब्स को ट्रोल किया बल्कि उन्होंने आलिया भट्ट और अनन्या पांडे जैसे स्टार किड्स पर भी निशाना साधा था।

Read Also – Sushant Singh Suicide case – आदित्य चोपड़ा ने पुलिस को दिया ये बड़ा बयान

उन्होंने आलिया की गली बॉय को औसत दर्जे की फिल्म कहा और अपने साक्षात्कार में यह भी दावा किया कि महेश भट्ट फिल्म के लिए ना कहने के बाद कंगना के साथ मारपीट करने वाले थे, लेकिन उनकी बेटी ने उन्हें रोक लिया। अब इस सब के बाद आलिया भट्ट ने ‘सच और झूठ’ के बारे में अपने सोशल मीडिया पर एक गूढ़ पोस्ट शेयर की है।

Read Also – एक्टिंग छोड़ किसान बने सलमान खान, खेत में चला रहे है ट्रेक्टर – वीडियो हुई वायरल

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें लिखा था, ‘सच ही, सच होता है, भले ही कोई भी इस पर विश्वास न करे। झूठ, एक झूठ होता है भले ही कोई इसे नहीं मानता हों।’ कंगना ने अपने साक्षात्कार में कहा था, ‘पिछले साल सुशांत की फिल्म छीछोरे आई थी, हममें से कितने लोग जानते हैं कि यह गली बॉय से बड़ी हिट थी? जबकि गली बॉय ने सिर्फ अपना मुनाफा कमाया, जबकि छिछोरे एक ब्लॉकबस्टर थी लेकिन उन्हें कोई अवार्ड्स नहीं दिया गया। जबकि औसत दर्जे की फिल्म का आलिया और ज़ोया का जश्न मना रहे थे।’

Read Also – नवाजुद्दीन और राधिका आप्टे की नई फिल्म ‘रात अकेली है’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़, इस दिन OTT प्लेटफार्म पर रिलीज होगी फिल्म

इतना ही नहीं, उन्होंने आलिया भट्ट की कॉफी विथ करण की कमेंट को भी सामने लाया था। सुशांत ने कभी भी कलाकारों की सूची में जगह नहीं बनाई। कंगना रनोट सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अधिक आक्रामक है और सोशल मीडिया पर लगातार अपनी बात रख रही हैंl इसके अलावा वह सीबीआई जांच की भी मांग कर रही हैंl सुशांत की जल्द फिल्म ‘दिल बेचारा’ रिलीज होनेवाली हैंl इस फिल्म में उनके अलावा संजना संघी की अहम भूमिका हैंl सभी इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं. इस पोस्ट पर सोनी राजदान ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा कि “एक झूठ तब तक चलता है जब तक वह सच से आगे नहीं निकल जाता।”

https://www.instagram.com/p/CC2S1XUjmHY/?utm_source=ig_embed

Related Articles

Back to top button