inh24छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर से लगे इस इलाके में एटीएम काट लाखों ले उड़े चोर, सुरक्षा पर उठे सवाल

राजधानी रायपुर के समीप सिमगा में अज्ञात चोरों ने एसबीआई बैंक के एटीएम में धावा बोल लाखों उड़ा लिए। सुचना के मुताबिक चोरों ने एटीएम को गैस कटर से काट दिया फिर लाखों रुपए चोरी कर फरार हो गए। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह लोगों को जब चोरी की जानकारी हुई तो इलाके में हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एटीएम में चोरी की घटना के बाद लोग एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहें हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल ने मीडिया बताया कि थाना सिमगा के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित एसबीआई के एटीएम को गैस कटर से काटकर उसमें रखे लगभग 5 लाख रुपए अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button