देश विदेश
भाजपा ने गुजरात में सीआर पाटिल और लद्दाख में जाम्यांग शेरिंग नामग्याल हरियाणा में ओम प्रकाश धनकड़ को बनाया पार्टी अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात, हरियाणा और लद्दाख के नए अध्यक्ष नियुक्त किये हैं. भाजपा ने नवसारी से सांसद सीआर पाटिल को गुजरात का प्रमुख बनाया है जबकि लद्दाख में जाम्यांग शेरिंग नामग्याल को पार्टी प्रमुख बनाया गया है इसी के साथ हरियाणा में ओम प्रकाश धनकड़ पार्टी प्रमुख बनाया गया है।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से पत्र जारी कर इन नियुक्तियों की जानकारी दी गई. पत्र में कहा गया है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने सीआर पाटिल को गुजरात और जाम्यांग शेरिंग नामग्याल को लद्दाख भाजपा का अध्यक्ष, हरियाणा में ओम प्रकाश धनकड़ नियुक्त किया है। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।


