भाजपा सांसद ने बताया इस एक्ट्रेस को सेक्स वर्कर, दिया बेतुका बयान तो मचा बवाल

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए सियासी गलियारों में खलबली मची हुई है। नेताओं का प्रचार प्रसार जोरो से चल रहा है। बयानबाजी भी शुरू हो गई है। इसी दौरान बीजेपी सांसद सौमित्र खान का एक विवादित बयान सामने आया है। बीजेपी सांसद ने बंगाली फिल्म एक्ट्रेस सायानी घोष के शिवलिंग और देवी सरस्वती को लेकर किए गए अभद्र टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी सांसद सौमित्र खान ने उन्हें कहा सेक्स वर्कर बता दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी सांसद सौमित्र खान बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा है कि सायानी घोष जैसे कुछ आर्टिस्ट शिवलिंग और मां सरस्वती को लेकर अभद्र टिप्पणी करते हैं और विवादित बातें करते हैं। बीजेपी सांसद ने आगे कहा है कि मैं ऐसा मानता हूं कि माता सरस्वती और शिवलिंग का अपमान करने वाले लोग ही असल में सेक्स वर्कर हैं।
READ ALSO – विख्यात डॉक्टर थे लाइव और आ गया पत्नी का फोन, पत्नी ने फोन पर ही लगा दी इस बात पर क्लास तो वीडियो हो गया जमकर वायरल
इतना ही नहीं बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने कहा कि फिल्म अभिनेत्री सायनी घोष ने देवी सरस्वती को सेक्स वर्कर कहा है, मैं कहता हूं कि सायनी घोष ओरिजिनल सेक्स वर्कर हैं। बीजेपी संसद ने कहा कि ऐसा कहने के लिए मेरे खिलाफ चाहे तो आप केस कर सकते हैं। बीजेपी सांसद यहीं नहीं रुके उन्होंने ममता बनर्जी पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि अब ममता बनर्जी को जवाब देने का समय आ गया है, नहीं तो एक भी मंदिर नहीं रहेगा।
READ ALSO – छत्तीसगढ़ तेजी से वायरल हो रहे दबा बल्लू गाने एवं डायलॉग बोलने पर 5501 रूपया अर्थदंड का फरमान
बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों को लेकर ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी का आड़े हाथों लेते हुए जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी तो सिर्फ साइकिल दे रही है, लेकिन हम लोग सत्ता में आएंगे तो प्रत्येक घर में स्कूटी और प्रत्येक घर में एक नौकरी देने की व्यवस्था करेंगे।
READ ALSO – इस तारीख तक फ्री में मिलेगी गैस सिलेंडर घर पर, बिल्कुल फ्री जानें कैसे मिलेगा ये ऑफर
जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों अभीनेत्री सायानी घोष का एक पुराना ट्वीट अचानक से वायरल हुआ था। 18 फरवरी 2015 को, अभिनेत्री ने एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें एक महिला को पवित्र हिंदू प्रतीक शिवलिंग के ऊपर कंडोम डालते हुए दिख रही थी। बीते दिनों ये ट्वीट काफी वायरल हुआ था। साथी अभिनेत्री की आलोचना भी हो रही थी, जिसके बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका अकॉउंट हैक कर लिया गया था। अभिनेत्री ने कहा कि ये ट्वीट उन्होंने नहीं किया था।




