छत्तीसगढ़

गरियाबंद में 4393 मुनगा पौधे का किया गया रोपण, कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ का सपना साकार करने पहल

प्रतीक मिश्रा गरियाबंद – शासन के निर्देशानुसार गरियाबंद जिले में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से जोड़ते हुए जिले के सभी ऑगनबाडी, स्कूलों एवं छात्रावास आश्रम में मुनगा के पौधा लगाकर इस मुनगा महाअभियान की शुरुआत की गई। राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करते हुए पौधारोपण के पहले चरण में प्रोटीन, विटामिन,आयन एवं अन्य पोषक तत्वों के मुख्य स्त्रोत मुनगा के पौधा का रोपण किया गया।

राज्य सरकार की मंशा अनुसार गरियाबंद जिले के 288 आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1452 नग मुनगा पौधा तथा 392 स्कूल में 2782 नग मुनगा पौधा एवं 21 छात्रावास आश्रम में 159 नग मुनगा पौधा इस प्रकार कुल 700 स्थानों में 4393 नग मुनगा पौधा का रोपण किया गया। वनमण्डल गरियाबंद अंतर्गत वन परिक्षेत्र, गरियाबंद नवागढ़,धवलपुर,मैनपुर,इंदागांव, परसुली,छुरा,पाण्डुका एवं फिंगेश्वर में व्यापक तौर पर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण की उपस्थिति में एवं ग्रामीणों के पूर्ण सहयोग से मुनगा महाअभियान कार्यक्रम को सफल बनाया गया ।

वन परिक्षेत्र, इंदागॉव अंतर्गत धनमति यादव ,सभापति वन जिला पंचायत, गरियाबंद एवं शिक्षकगण की उपस्थिति में मुनगा पौधा रोपण किया गया। वन परिक्षेत्र, फिंगेश्वर अंतर्गत पुष्पा जग्गनाथ साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत, फिंगेश्वर शिक्षकगण की उपस्थिति में मुनगा पौधा रोपण किया गया। इसी प्रकार वन परिक्षेत्र,छुरा अंतर्गत केसरी व जिला पंचायत सदस्य, गरियाबंद एवं निलकंठ ठाकुर, जनपद पंचायत सदस्य, छुरा द्वारा विभिन्न स्थानों में मुनगा पौधा रोपण किया गया।

वनमण्डलाधिकारी मयंक अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2020-21 में वन विभाग के द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम तीन चरणों में किया जाएगा। आगामी 11 जुलाई 2020 को बाड़ी योजना के अंतर्गत संयुक्त वन प्रबंधन समितियों क्षेत्र में आने वाले हितग्राहियों, परिवारों एवं सदस्यों को फलदार तथा सब्जी प्रजाति के बीज उपलब्ध कराए जाएंगी, ताकि वर्षा ऋतु में यह अपने घरों के बाड़ियों में लगाकर व्यापक तौर पर लाभ अर्जित कार सकें।

इसी प्रकार लगभग 01 लाख सीडबॉल वन विभाग के द्वारा तैयार किए गये है, जो कि आगामी तारीख को विभिन्न स्थानों पर रोपण किए जाएंगे । इसी प्रकार 20 जुलाई 2020 को हरेली पर्व के अवसर पर गौठान एवं आवर्ती चराई क्षेत्र तथा चारागाह में फलदार,छायादार पौधा रोपण करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण की तैयारियों व्यापक तौर पर चल रही है। गरियाबंद वनमण्डल अंतर्गत विभिन्न स्थानों में मुनगा महाअभियान कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जनप्रतिनिधियों पदाधिकारियों, शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button