छत्तीसगढ़

भाजपा की 15 साल की सरकार के बाद भी 47% लोग गरीबी रेखा के नीचे क्यों – प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले मंत्री अकबर

कांग्रेस सरकार ने राज्य में भाजपा के बीते 15 सालों के कार्यकाल को लेकर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस सरकार ने भाजपा शासनकाल के बीते 180 महीने की तुलना में अपने 18 महीनों की उपलब्धियां गिनाई। कांग्रेस सरकार के मंत्री रविंद्र चौबे और मंत्री मोहम्मद अकबर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भाजपा आज हमें अपने वायदे याद दिला रही है, लगातार सवाल उठा रही है, जबकि हमारी सरकार ने 18 महीने में ही छत्तीसगढ़ की जनता से किये बहुत से वायदों को पूरा किया है।

जनता के पास हमारा ब्लू प्रिंट है और भाजपा है कि ये पूछ रही है कि सरकार ने जो ब्लू प्रिंट तैयार किया था वो कहां है। रविन्द्र चौबे ने प्रेसवार्ता में आज राज्य सरकार की उपलब्धियाँ गिनाने से पहले 15 वर्षों तक भाजपा शासन काल में क्या-क्या हुए उन कार्यों और घटनाओं को गिनाया. रविन्द्र चौबे ने कहा कि क्या भूल गए झीरमकांड ? क्या झलियामारी दुष्कर्म भूल गए ? क्या सारकेगुड़ा भूल गए ? मीना खलखो का रेपकांड भूल गए ? क्या आदिवासी बालिका की हत्या भूल गए ? क्या मुन्ना भाई प्रकरण भूल गए ? क्या मुन्नी बाई प्रकरण भूल गए ? क्या नसंबदी कांड भूल गए ? ऐसे अनेक ऐसे प्रकरण रहे हैं, क्या भाजपा नेताओं को ये याद नहीं ? क्या रमन सिंह अपने कार्यकाल में लगे इन दागों को भूल गए ?

मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि 2013 में भाजपा और रमन सिंह ने धान का समर्थन मूल्य 2100 देने की पहल करने का वादा किया. इसके लिए चिट्ठी लिखी. एक-एक दाना खरीदी करने का वादा किया, लेकिन कांग्रेस के आंदोलन के बाद 15 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी किया गया. मोनो रेल मेट्रो रेल चलाने की घोषणा की थी, लेकिन परिचालन तो दूर योजना भी नहीं बना सके. छत्तीसगढ़ को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की बात कही, लेकिन इसके लिए केंद्र सरकार को चिट्ठी तक नहीं लिख सके. मनरेगा में 150 दिन काम देने की बात कही, लेकिन 38 दिन काम दे पाए.

दरअसल भाजपा की नेताओं को तो यह बताना चाहिए कि 15 साल की सरकार के बाद भी 47% लोग गरीबी रेखा के नीचे क्यों है? कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 36 वादे किए, जिनमें से 22 वादे पूरे किए जा चुके हैं. 244 करोड़ में सिंचाई कर कांग्रेस की सरकार ने माफ किया. 17 लाख 87 हजार किसानों की कर्ज माफी की, इसके लिए 8755 करोड़ की राशि लगी.

Related Articles

Back to top button