बिजनेस

बढ़ गए फिर डीजल के दाम, ऐसे जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

आज डीजल की कीमतों में फिर से तेजी आई है। इससे पहले लगातार सात दिनों से पेट्रोल और डीजल दोनों की ही कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। डीजल के भाव में मंगलवार को 23 से 25 पैसे का उछाल आया है। इससे पहले जून में लगातार 21 दिन पेट्रोल-डीजल के भाव में उछाल देखने को मिला था।

यहां क्लिक कर ट्विटर पर करें हमें फॉलो, जुडिए हमारे साथ, रहिये अपडेट

दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल का भाव बिना किसी बदलाव के 80.43 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है और डीजल की कीमत 25 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 80.78 रुपये प्रति लीटर हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी के साथ ही देश के अन्य महानगरों में भी मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है।

फेसबुक पर यहां क्लिक कर हमारे पेज से जुड़ें, ताजातरीन खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ पेज कोई लाइक कर

मुंबई में मंगलवार को पेट्रोल बिना किसी बदलाव के 87.19 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 22 पैसे की बढ़त के साथ 79.05 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल अपनी पुरानी कीमत 82.10 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 25 पैसे की बढ़त के साथ 75.89 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा चेन्नई में मंगलवार को पेट्रोल बिना किसी बदलाव के 83.63 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 19 पैसे की बढ़त के साथ 77.91 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

ऐसे जानिए आपके शहर के दाम –

अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Related Articles

Back to top button