देश विदेश

चार दिन पहले ही किया था लव मैरिज, पति पत्नी ने की खुदकुशी…,जानिए पूरा मामला..

गाजियाबाद में दिल दहलाने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे हर कोई हैरान है। यहां लव मैरिज के चार दिन बाद पति और पत्नी ने आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद दोनों की मर्जी से परिवारों ने पिछले महीने 29 जून को शादी करवा दी। लेकिन शादी को अभी चार दिन भी नहीं हुए थे कि युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद सदमे में नई नवेली दुल्हन ने भी मौत को गले लगा लिया।

मामला गाजियाबाद के गोविंदपुरम इलाके का है। विशाल नाम का युवक एक कोचिंग सेंटर में कॉमर्स का ट्यूशन देता था जबकि निशा नोएडा स्थित एक बहुराष्ट्रीय (एमएनसी) आईटी कंपनी में एचआर मैनेजर थी। चार साल पहले दोनों में प्रेम की शुरूआत हुई। दोनों ने प्रेम विवाह करने का निर्णय लिया। घरवाले भी इसके लिए राजी हो गए।

9 जून को दोनों की विवाह तय हुई और धूमधाम से विवाह संपन्न हो गया। शादी की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। शादी के एक दिन बाद विशाल घर से बाहर गया लेकिन लौटकर नहीं आय़ा। युवक के नहीं आने पर परिजन परेशान हो गए और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बाद में पुलिस ने तहकीकात शुरू की तो पुलिस को एक शव रेलवे ट्रैक पर मिला जो विशाल का निकला। इसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। किसी को भी समझ नहीं आया कि आखिर विशाल ने क्यों अपनी जान दी। अंतिम संस्कार के बाद निशा को उसके परिजन अपने साथ मायके ले आए। गुमसुम सी हो गई निशा और रात को उसने फांसी के फंदे पर लटकर अपनी भी जान दे दी।

अब हर किसी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसी कौन सी दिक्कत सामने आ गई कि दोनों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है और वह हर ऐंगल से जांच में जुट गई हैं।

Related Articles

Back to top button