सोना और चांदी के दामों में हुई भारी गिरावट, जानिए –
बिजनेस : अंतरराष्ट्रीय जोखिम धारणा में सुधार और रुपए की मजबूती से भारत के बाजारों में सोने की कीमतों में शुक्रवार 03 जुलाई को भी लुढ़कना जारी है। एमसीएक्स पर सोना का वायदा भाव शुक्रवार को 0.2% घटकर 48,171 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी की कीमत 0.48% गिरकर 49,187 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया।
एमसीएक्स गोल्ड इस सप्ताह बुधवार को लाइफ टाइम हाई 48,982 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सोना और चांदी के भाव में आज गिरावट हुआ है। 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में भी गिरावट हुआ है। बाजार खुला है लेकिन सोने और चांदी की कीमते ऊपर नीचे हो सकती है.
24 कैरेट, 22 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए –
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक आज (03 जुलाई) सोने की कीमत में अभी तक कल सुबह की तुलना में 133 रुपए की गिरावट हुई है। इसके बाद शुक्रवार को फिलहाल सोने का भाव 48357 रुपए प्रति 10 ग्राम है। जबकि चांदी की कीमत कल सुबह की तुलना में आज 249 रुपए की गिरावट हुई है।
चांदी की कीमत अभी 48594 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। शुक्रवार को (03 जुलाई) को 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 48360 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 44300 रुपए है। बाजार ओपन है कीमत घट बढ़ सकती है।

