उत्तर प्रदेशदेश विदेश

एक ही परिवार के 4 लोगों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, इलाके में पसरा सन्नाटा

प्रयागराज में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक ही परिवार के 4 लोगों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार परिवार में कुल 4 लोगों की हत्या हुई है जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। एक महिला घटनास्थल पर पाई गई है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना होलागढ़ थाना क्षेत्र में देवापुर गांव का है। शुक्रवार सुबह इस वारदात के बारे में पता चलने के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया। सुचना के मुताबिक परिवार में कुल 4 लोगों की हत्या हुई है, जिनमें 2 पुरुष और 2 महिलाएं है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं. डॉग स्क्वॉड समेत फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

पुलिस ने बताया हत्या की वजह फिलहाल पता नहीं चला है। घटना की जाँच की जा रही है। बता दें कि गांव के लोगों को भी हत्याकांड से अनभिज्ञ हैं। मृतकों में विमलेश पाण्डेय (40) उनकी पुत्री सोमू (22) शिबू (19) और पुत्र प्रिंस (18) का रक्तरंजित हालत में शव मिला है वहीं एक महिला घटनास्थल पर गंभीर हालात में थी, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है।

Related Articles

Back to top button