inh24छत्तीसगढ़

पहले डेढ़ साल के बच्चे को मारा फिर खुद झूल गई फंदे पर बेबस मां, नवा रायपुर में घटना से सन्नाटा

रायपुर में एक महिला ने अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना सेक्टर 29 नया रायपुर की बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है। मामले की जानकारी होने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

पूरा मामला नया रायपुर सेक्टर 29 का है, जहां रहने वाली एक महिला शनिवार को अपने डेढ़ के बच्चे के साथ फांसी पर झूल गई। फिलहाल महिला की खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं पुलिस ने मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं की है। जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button