Breaking News

नशेड़ी युवक युवतियों को देख जबरन घुसे पार्टी में


जांजगीर (Janjgir News) के एक धर्मशाला में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इसी दौरान कुछ नशेड़ी युवक युवतियों को देख जबरन पार्टी में घुस गए और डांस करने लगे। आपत्ति जताने पर लोगो की पिटाई करते हुए एक युवक को छत से फेंक दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 8 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुरा मामला चाम्पा (Janjgir News) थाना क्षेत्र की है। थाने से सिर्फ कुछ ही दूर स्थित श्री कृष्ण धर्मशाला में बर्थडे पार्टी का आयोजन था। रात को पार्टी चल रही थी। पार्टी में कुछ युवतियां शामिल थी। जिन्हें देख कर वहां कुछ नशेड़ी युवक पार्टी में घुस गए। और युवतियों के साथ नाचने लगे। जिस पर युवकों ने आपत्ति की जिस पर नशेड़ी युवकों ने झगड़ा शुरू कर दिया और अपने अन्य साथियों को बुला लिया।

इसके बाद बदमाशो ने पार्टी में शामिल लोगो के साथ बेल्ट व हाथ मुक्कों से मारपीट करना शुरू कर दिया। जिससे बचने के लिए एक युवक कलेश्वर देवांगन छत की ओर भागने लगा। उसका पीछा करते हुए बदमाश युवक दूसरी मंज़िल पर स्थित छत पर पहुँच गए। और कलेश्वर को छत से फेक दिया। जिससे उसके सर में गम्भीर चोट आई। उसके दोस्तो ने उसे स्थानीय एनकेएच अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत बिगड़ने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद अपोलो बिलासपुर रिफर कर दिया गया। आज उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

24 वर्षीय युवक कलेश्वर देवांगन संजय नगर का रहने वाला है और बुक डिपो चलाता है। उसकी मौत से उसके घर वालो पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए युवक आदतन बदमाश है।

गिरफ्तार आरोपी:-

सतीश उर्फ बाटा यादव, गुदा उर्फ विजय बरेठ, बाबा उर्फ उमाशंकर यादव, मोंटू उर्फ मयंक वैष्णव, आशीष राठौर, समीर राठौर, करन सारथी, मनीष सारथी





Related Articles

Back to top button