Breaking News

छत्तीसगढ़ – खाद्य मंत्री के इलाके के NH 43 में खराब सड़क, घंटो से लगा जाम, राहगीर हुए परेशान


छत्तीसगढ़ – सीतापुर एक ऐसी जगह है जहां बुनियादी सुविधाएं पहुंच वहीं है इलाके में सड़क की समस्या से सभी जूझ रहे हैं। कई सरकारें आई और कई सरकारी गई पर हालात आज भी वैसी की वैसी ही है।

हम बात कर रहे हैं नेशनल हाईवे 43 की जहां निर्माण कार्य आज बीते 5 वर्षों से चल रहा है लेकिन आज भी यहां की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है जिस कारण बारिश हो सड़क खराब हो जाती है और कई कई घंटे तक यहां जाम लगा रहता है।

TBCL कंपनी जो कि इस सड़क का निर्माण कार्य कर रही है जिसने बीते 5 वर्षों में भी इस सड़क को पूरा नहीं कर पाई है। मामले में प्रशासन और सरकार दोनों ही चुप्पी साधे हुए बैठे हैं। हालिया मामले में सड़कों पर बड़े गड्ढे होने के कारण दो ट्रक आपस में फंस गई जिससे घंटे लंबा जाम लग गया।

इधर कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल में होने की वजह से सीतापुर पुलिस प्रशासन को काफी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आपको बता दें कि यहां से स्थानीय विधायक छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य मंत्री हैं फिर भी सड़क की स्थिति ऐसी है जिसको लेकर के आज विपक्ष ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है।





Related Articles

Back to top button