राशिफल - अध्यात्म

28 जून 2020 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल

मेष: आपका दिन अच्छा गुजरेगा। हर काम समय से पूरा हो जायेगा। सरकारी नौकरी वालों के लिए नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग भी आपको मिल सकता है। आपकी ईमानदारी की चर्चा होगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और मेहनत रंग लायेगी।

वृष: दिन में नए अनुबंध हो सकते हैं। कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापारी वर्ग के लोगों को फायदा होने के योग हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कार्य में प्रगति से उत्साह बढ़ेगा। आपको दूसरों की दखलंदाजी पसंद नहीं आएगी।

मिथुन: कुछ नया करने का मौका मिलेगा। कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी बड़े की सलाह अवश्य लें। अध्यापकों और ट्रेनर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परेशानियों और चिंताओं पर ध्यान देने की बजाय अपने आप पर विश्वास रख कर उनका हल ढूंढने का प्रयास करें।

कर्क: वाद विवाद से बचें। पैसों के मामले में थोड़ा सतर्क रहें। धन से जुड़ी दिक्कतें आपके सामने आ सकती हैं। किसी पुरानी बात को लेकर आज तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यापार में कम लाभ होगा। किसी दोस्त की राय लेकर कोई बड़ा काम करेंगे।

सिंह: दिन ठीक-ठाक रहेगा। भविष्य को और बेहतर बनाने के लिए प्लान बनायेंगे। कुछ लोगों को अपनी मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। कुछ लोगों को पुरस्कार भी मिल सकता है। आपके लिए आज का दिन अपनी रचनात्मक गतिविधियां बढ़ाने का है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या: कम समय में अधिक जिम्मेदारियां पूरी करनी पड़ सकती हैं। प्यार के मामले में बहुत अच्छा रहेगा। रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। स्टूडेंटस को कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। आज आपके सकारात्मक विचारों से आपके परिवार के लोग प्रसन्न होंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आयेंगी।

तुला: दिन सामान्य रहने वाला है। किसी पर तुरंत भरोसा करना नुकसान दायक हो सकता है। आज फिजूल खर्ची पर रोक लगाने की जरूरत है। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो उसके लिये आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध भी मजबूत और मधुर रहेंगे।

वृश्चिक: दिन अच्छा रहेगा। आपको आर्थिक लाभ मिलने के भी संकेत हैं। आपके सपनों को आज नयी उड़ान मिलेगी। भरोसेमंद दोस्तों की सलाह आपके बहुत काम आयेगी। आप धार्मिक कार्यो में रुचि लेंगे। टूट चुके संबंधो को दुबारा से जोड़ने का दिन है।

धनु: कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार को बढाने के नए तरीके सोचेंगे। आपकी कोई पुरानी महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है। अपने आप को स्थिर और संयम बनाएं रखें। किसी नई परियोजना के लिए पैसा जमा कर सकते है।

मकर: छात्रों को करियर के अच्‍छे विकल्‍प मिल सकते हैं। कुछ लोगों को प्रतिस्पर्धाओं में भी सफलता मिलने के योग हैं। काम समय से पूरे हो जाएंगे। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। साझेदारी में किया गया काम फायदेमंद रहेगा।

कुंभ: दिन सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है। उसका जल्द ही हल मिलेगा। पहले किये गये प्रयासों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। आपका आज काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्‍ताव मिल सकते हैं। सोच-समझकर ही निवेेेश करेें।

मीन: दिन बेहतर रहने वाला है। आपका काम सफल होगा। निजी प्रयासों से धन अर्जन में सफलता मिलेगी। संतान का सुख एवं सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को कम मेहनत करने से भी सफलता हासिल हो सकती है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे।

Related Articles

Back to top button