नारायणपुर जिले में दो नाबालिग बच्चों पर पुलिस ने बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक 3 साल व 6 साल की दो मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार करने की कोशिश का आरोप है।
बताया जा रहा है कि दोनो बच्चियां घर के सामने ही खेल रही थीं। तभी दो नाबालिग आरोपी बच्चियों को जंगली फल कुसुम खाने के बहाने बहला फुसलाकर अपने साथ ले गएऔर दुष्कर्म की कोशिश की। मामले में दोनों के खिलाफ 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बाल न्यायालय में पेश किया गया।




