inh24छत्तीसगढ़

गोधन न्याय योजना पर विनोद वर्मा और अजय चंद्राकर के बीच रोचक ट्वीटर जंग, चंद्राकर के ट्वीट पर वर्मा ने दिया ये जवाब

छत्तीसगढ़ में हरेली त्यौहार से गोबर खरीदने की गोधन न्याय योजना शुरू होने वाली है। इस योजना पर अब सत्ता पक्ष और विपक्ष में ट्विटर पर रोचक ट्विटर जंग छिड़ा हुवा है। मामले में मुख्यमंत्री के OSD विनोद वर्मा ने ट्वीट कर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के ट्वीट पर जवाब देते हुवे तंज कसा है। उन्होंने लिखा है कि आपकी संघ शिक्षा-दीक्षा एकदम दुरुस्त है। वो विनायक सावरकर, जिन्हें आप ‘वीर’ कहते हैं, वो भी गौमाता और गोबर के बारे में ऐसी ही अपमानजनक बात कहते थे। छत्तीसगढ़ की जनता देख-सुन रही है।

इस मुद्दे पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी पूर्व मंत्री चंद्राकर के ट्वीट का करारा जवाब देते हुवे श्लोक के साथ लिखा कि यया सर्वमिदं व्याप्तं जगत् स्थावरजङ्गमम्। तां धेनुं शिरसा वन्दे भूतभव्यस्य मातरम्॥

कांग्रेस ने लिखा है कि आपकी सोच को देखकर लगता है कि सरकार की इस योजना से भाजपा के नेताओं को काफ़ी लाभ मिल सकता है, उठाना भी चाहिए। दिमाग़ में भरे गोबर को बेचें, आर्थिक लाभ पाएँ। कुछ अच्छी चीजें भी दिमाग़ में घुसेंगी।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने तंज कसते हुवे ट्वीट किया था कि छत्तीसगढ़ के वर्तमान राजकीय चिन्ह को नरवा, गरवा, घुरवा, बारी की अपार सफलता और छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में “गोबर” के महत्व को देखते हुए इसे राजकीय प्रतीक चिन्ह बना देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button