inh24देश विदेश

Big breaking- अनंतनाग में आतंकी हमला, एक जवान शहीद, एक बच्चे की भी मौत

दक्षिणी कश्मीर के बिजबेहरा इलाके में शुक्रवार को आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स(सीआरपीएफ) का जवान शहीद हो गया. आतंकी हमले में एक बच्चे की भी मौत हो गई. आतंकी सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर लगातार फायरिंग हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है. आतंकियों को पकड़ने की कोशिशें जारी है. सुरक्षाबल के जवान भी आतंकियों को निशाना बनाकर लगातार फायरिंग कर रहे हैं. घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।

Related Articles

Back to top button