inh24छत्तीसगढ़

विशेष लेख – कोरोनिल – नहीं चाहते कि आयुर्वेद पुनः प्रतिष्ठापित हो – डा.चंद्रकांत रामचन्द्र वाघ

अभी कोरोनिल बाजार मे आया भी नहीं है और रोकने की पूरी कोशिश साफ नजर आ रही है । ऐसी कौन सी लाॅबी है जो इसके खिलाफ़ काम कर रही है । यह लाॅबी इतनी तगडी है कि केंद्र मे राष्ट्रवाद की सरकार होने के बाद भी अपने मंसूबों मे कामयाब होते नजर आ रही है । एक साधारण से आयुर्वेद दवाई से इतना भय कि सभी लोग इसके पीछे हाथ धो कर पड गये है ।

यह इतना बड़ा नेकसस है कि यह कभी भी नहीं चाहेगा कि इसे बाजार मे आने से अनुमति मिले । यह वही लोग है जिन्होने पांच दशक पहले कम्पोस्ट खाद का मजाक उड़ाने का काम किया था और यूरिया को खाधानन की फसल बढाने का एकमात्र तरीका बताया था । आज वही जमीन जो उर्वरक थी आज बंजर मे तब्दील हो गई है । फिर यह लोग अपने परंपरागत खाद मे वापस आ गये ।

बाजार को विज्ञापन के जरिए कैसे कब्जा करना है यही एकमात्र उद्देश्य रहता है । पुनः विषय पर जब यह स्वीकार कर रहे है कि अभी तक इसका इलाज नहीं है । वहीं पाश्चात्य देशों ने भी ऐलोपैथी के इलाज के बाद भी अपने परिजनों को नहीं बचा पाए । अगर कोई सामने आकर कोशिश करता है तो उसे पहले हतोत्साहित किया जाता है । मनोबल तोडने की पूरी कोशिश की जाती है । वही इस नेक काम मे साथ देने वालो पर भी इतना दबाव डाला जाता है कि बंदा पूरी तरह से समर्पण कर देता है । जहां यह फार्मा कंपनियों को यह भय रहता है कि उनके बाजार को कोई छीन न ले ।

वहीं ऐलोपैथी के चिकित्सको को भी यह लगता है कि इसका इलाज इन्ही के पैथी मे ही निकले। जिससे आधिपत्य बना रहे। पर वो अपने के अलावा दूसरे को स्वीकार करने की मनःस्थिति में भी नहीं रहते। डा. तोमर और उनकी टीम भी बाबा रामदेव जी ने जो प्रेस कांफ्रेंस की उसमे उपस्थित थे। उन्होंने पूरे कार्यक्रम में अपनी सहमति दी फिर प्रेस कांफ्रेंस में संबोधित भी किया पर दुख है कि दबाव के कारण वो भी मारडन मेडिसिन के माल्क्यूल की भांति बदल गये।

वहीं उस सरकार को भी सोचना चाहिए कि वो बाबा रामदेव का विरोध कितना भी कर ले पर जनहित में निकली इस दवाई का तो विरोध नहीं करना चाहिए था । ऐसा कर वो अपने परंपरा गत आयुर्वेद का विरोध कर रहे हैं।

कुल मिलाकर यह दवा बाजार मे आने से रोकना ही इसकी प्राथमिकता है। मेरे को यह समझ में नहीं रहा है कि दवाई मे कुछ नहीं है और दवाई काम नहीं कर रहा है तो लोग इसे वैसे ही खारिज कर देंगे। कितने दिन यह अविश्वसनीय कोरोनिल अपने पैर जमाये रह पायेगी। ऐसा कर ये इस दवाई की प्रामाणिकता की अप्रत्यक्ष रूप से पुष्टि कर रहे हैं। वहीं एक बडा वर्ग है वो नहीं चाहते कि आयुर्वेद पुनः प्रतिष्ठापित हो सके ।

इन लोगों के व्यवहार से तो कभी-कभी ऐसा लगता है कि सौ दो सौ साल पहले यहां किसी की चिकित्सा ही नहीं होती थी। किसी को जनता का मरीजो की कोई चिंता नहीं है । सिर्फ व्यवसाय की चिंता है । अगर इस दवाई से कोई अगर ठीक भी नहीं हुआ तो इसके साइड इफेक्ट भी तो नहीं है । इतनी दवाई सिंपटोमेटिक इलाज के नाम से आ गई यह भी आ जाती कौन सा पहाड़ टूट जाता ।

क्या प्लाज्मा थेरेपी को इजाजत मिली की नहीं मिली । चिकित्सा का पहला ध्येय रहता है कि आराम मिले । मेरे को तो विरोध करने वाले पर ही तरस आता है कि वो अपनी डिग्री की श्रेष्ठता बनाये रखने के लिये अपने ही सांस्कृतिक विरासत के साथ अन्याय कर रहे है । यही बात आगे चलकर पाश्चात्य देशों को पता चलेगी तो वो इसे प्रमोट करने मे एक दिन की भी देरी नहीं करेंगे।

आज पूरा विश्व इस रोग से मुक्ति पाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है । कम से कम स्वामी जी भी ऐसा कोई काम नही करेंगे जिससे उनके सामाजिक प्रतिष्ठा और व्यावसायिक प्रतिबद्धता पर कोई आंच आये । पुनः यह विषय जनता के विवेक पर छोड़ देना चाहिए । केंद्र सरकार से अनुरोध है कि इस दवाईयों के प्रमाणिकता पर मुहर लगाकर इस पर विराम लगा कर जनता जनार्दन को उपलब्ध कराये । बस इतना ही डा .चंद्रकांत रामचन्द्र वाघ

(लेखक डा .चंद्रकांत रामचन्द्र वाघ जाने माने आयुर्वेद चिकित्सक हैं एवं विभिन्न समाचार पत्रों में उनका लेख प्रकाशित होता है। यह लेखक के निजी विचार हैं)

Related Articles

Back to top button