खैरागढ़ में सीएफ के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. जवान ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों कर उठाया इन कारणों का खुलासा नही हो पाया है। जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात की है। मृतक जवान का नाम अब्दुल शाहिद खान है, जो कि खैरागढ़ ब्लॉक मुख्यालय के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम घाघरा के बेस कैंप में सीएफ के 21 बटालियन में तैनात था। बताया जा रहा है कि जवान झांसी का रहने वाला था। घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र शुक्ल ने की है।
Related Articles
CGNews- समय पर नही मिला 108 वाहन, मरीज के परिजन और नगरवासियों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा
September 13, 2024
CGNews- जल-जीवन मिशन से हर घर को मिल रहा शुद्ध पेयजल, ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन का जताया आभार
September 13, 2024
Check Also
Close
-
पौनी पसारी : फिर दिखेगी छत्तीसगढ़ के कारीगरों के हाथों की जादूगरीNovember 25, 2020

