inh24छत्तीसगढ़

कई टुकड़ों में मिली भाजपा नेता की लाश, सूरजपुर जिले में हुवा था 3 दिन पहले अपहरण

सूरजपुर जिले के भाजपा नेता की लाश टुकड़ों बरामद की गया है। इस घटना से इलाके में सन्नाटा पसर गया है। बता दें कि भाजपा नेता की तीन दिनों पहले अपहरण हुवा था और घटना स्थल से मोटरसाइकिल, मोबाइल और अन्य सामान मिला था।

इसके साथ ही घटना स्थल पर गोली चलने की आवाज भी लोगों ने सुनी थी। परिजनों ने पूर्व में भी हत्या की आशंका जताई थी। घटना ग्राम पासल से लगे ग्राम विशालपुर की है, जहां रेडी पहरी चौक के पास भाजपा नेता शिवचरण काशी की लाश टुकड़ों में मिली है। शनिवार की देर रात पासल चौक में गोली मारकर हत्या करने की आशंका के बीच शिवचरण काशी लापता थे।

घटना स्थल से 5 किमी दूर रहेड़ी पहर जंगल में भाजपा नेता का शव मिला है। आपको बता दें कि भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिवचरण काशी की हत्या की गई है। हत्या की वजह जमीन विवाद बताया जा रहा है। इस मामले में मध्यप्रदेश सिंगरौली के कुछ लोगो को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मौके पर पहुच कर जांच में जुट गई है। तीन दिन पहले शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा के नेता शिव चरण काशी की जमीन विवाद में गोली मार कर हत्या कर दिए जाने की आशंका परिजनों ने जताई थी। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button