inh24देश विदेश

खाट पर मां को खींचकर ले जाने मजबूर किया था बैंक ने, ओडिशा सरकार ने किया प्रबंधक को निलंबित, मां बेटी को ऐसे मिल गई मदद

नुआपाड़ा जिले के खरियार ब्लॉक के अंतर्गत बरगांव उत्कल ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अजीत कुमार प्रधान को सस्पेंड कर दिया गया है। इस बात सुचना ओडिशा राज्य के सूचना व जन संपर्क विभाग ने मीडिया को दी।

बता दें कि अपनी 100 साल की मां लाभो बाग को खाट पर लिटा कर खाट खींचते हुए जन धन खाते की रुपये लेने के लिए 60 साल की बेटी देई बैंक लेकर गई थी चूंकि बैंक प्रबंधन ने हितग्राही के नही आने पर रकम का भुगतान नहीं करने की बात कहकर लौटा दिया था जिससे मज़बूरी में देई को ऐसा करना पड़ा था।

सोशल मीडिया में यह खबर आग की तरह फैलकर वायरल हो गई थी। सभी ने इस बात की घोर निंदा की। मामले में ओडिशा सरकार ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ एक्शन लेते हुए बैंक मैनेजर को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही 100 साल की बुजुर्ग महिला की मदद के लिए भारत स्वाभिमान ट्रस्ट भी आगे आया है। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट नुआपाड़ा के संगठन मंत्री आचार्य सुदर्शन देव और उनकी टीम वृृद्धा के गांव पहुंचकर डेढ़ हजार रुपये नगद राशि, एक माह का राशन और कोरोना से बचने के लिए मां-बेटी दोनों को मॉस्क, किट प्रदान की। गांव की 20 से अधिक महिलाओं में साड़ी का वितरण किया।

Related Articles

Back to top button